हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश होगी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मानसून की सक्रियता कम होने से हरियाणा में गर्मी बढ़ रही है, हिसार 38.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। अगले चार दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना है।

हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है।
HighLights
हिसार में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले चार दिन तापमान बढ़ेगा, मानसून की सक्रियता कम रहेगी।
प्रदेश में 23% वर्षा की कमी, कुछ जिलों में ही सामान्य से अधिक।
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम होने के कारण गर्मी बढ़ती जा रही है। हिसार सबसे गर्म रहा और अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
आगामी चार दिन तक तापमान बढ़ने और मानसून की सक्रियता कम रहने की संभावना है। उसके बाद फिर से वर्षा होने की संभावना बन रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में वर्षा की चेतावनी दी गई है। बाकी प्रदेश में अभी मानसून की सक्रियता नहीं है। तीन से चार दिन बाद इसकी सक्रियता फिर से बन सकती है।
वर्षा की कमी के चलते अभी प्रदेश में 23 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। सामान्य तौर पर 385.8 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी जो सिर्फ 298.7 एमएम वर्षा हुई। गुरुग्राम, नूंह और पलवल ही सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।
