विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में चक्रवाती तूफान का दिखा असर, आज 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:00 AM (IST)

प्रदेश में चक्रवाती तूफान के असर से 14 जिलों में वर्षा हुई, जिससे दिन-रात के तापमान में गिरावट आई है। ...और पढ़ें

हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट है।

हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट है।

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान से हरियाणा के 14 जिलों में हुई वर्षा

  2. वर्षा के कारण दिन-रात के तापमान में आई कमी

  3. शुक्रवार को 18 जिलों में वर्षा, ओलावृष्टि का अलर्ट

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मौसम में अचानक से बदलाव हुआ। चक्रवाती तूफान का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। वीरवार को 14 जिलों में वर्षा हुई। इसके साथ ही शुक्रवार को प्रदेश के 18 जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ कुछ जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। वीरवार को हुई वर्षा के चलते दिन-रात के तापमान में कमी आई है। वहीं अनाज मंडी में खुले में पड़ी फसल भीग गई। इससे किसान आर्थिक नुकसान हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बहादुरगढ़, करनाल, रोहतक, कुरुक्षेत्र, जींद, चरखी दादरी, भिवानी और झज्जर के अलावा अन्य जिलों में वर्षा हुई है। हिसार में शाम चार बजे के बाद बूंदाबांदी हुई। तेज वर्षा के चलते अनाज मंडियों में भी असर आया है।

मौसम विज्ञानियों ने अब शुक्रवार को भी प्रदेश में वर्षा का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल रहा है। मौसम में जो बदलाव जो हुआ है वह उसी के कारण हुआ है। ओलावृष्टि की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है।

ऑरेंज अलर्ट : यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।
यलो अलर्ट : पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी।