यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
युवा मतदाताओं को सम्मानित करेगा राह ग्रुप फाउंडेशन
जागरण संवाददाता हिसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गांव तलवंडी राणा के युवा मतदाता

जागरण संवाददाता, हिसार : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गांव तलवंडी राणा के युवा मतदाताओं को सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केश कलां एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़, उपाध्यक्ष राम निवास वर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या निर्मला सैनी की अगुवाई में प्रदान किया जाएगा। राह क्लब हिसार के अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी 2021 सोमवार को राह संस्था इस प्रकार के सम्मान समारोह का आयोजन जिलावार एक-एक गांव या शहरों में करेगी। जिसमें हिसार जिले का मुख्य कार्यक्रम तलवंडी राणा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने आने वाले प्रथम 21 युवा मतदाताओं को संस्था की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
ये दर्ज करवा सकेंगे मतदाता सूची में नाम दर्ज
इसके लिए वो सभी युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष ये इससे अधिक है, वो सभी अपना नाम मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। उनका जन्म एक जनवरी 2003 या उससे पहले हुआ हो। साथ ही उनका नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज ना हो। इसके अलावा गांव में नव विवाहित महिलाओं के नाम भी गांव की मतदाता सूची में नाम दर्ज किए जाएंगे। आयु संबंधित दस्तावे•ाों के लिए स्कूल प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र देना होगा। ये उपलब्ध न होने की स्थिति में आधार कार्ड की आयु के आधार पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाया जा सकेगा।
-------------
ये हैं जरूरी दस्तावेज
मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को आधार कार्ड, बिजली का बिल, पानी का बिल, ड्राईविग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैक पास बुक, पोस्ट आफिस की पास बुक सहित किसी भी सरकारी पहचान पत्र सहित दो दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। साथ ही सुविधा के लिए अपने पड़ोसी या परिजनों में से किसी एक के मतदाता पहचान पत्र की फोटो कॉपी जमा करवानी होगी।
-------------
तलवंडी में चार बूथों पर बनेंगे वोट
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर गांव तलवंडी राणा में अलग-अलग चार बूथों पर मतदाओं के नाम मतदाता सूचि में दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए गांव के ही स्कूल में कार्यरत बी.एल.ओ. इस कार्य को अंजाम देंगे।
