जन स्वास्थ्य ने शहर में पानी सप्लाई का समय बदला
शहर में जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से होने वाले वाली का समय बदल दिय
जागरण संवाददाता, हिसार:
शहर में जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से होने वाले वाली का समय बदल दिया गया है। सर्दियों में सुबह के समय पानी भरने में हो रही दिक्कत को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है। अब लोगों को पानी भरने के लिए सुबह चार बजे उठने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभाग की तरफ से पानी सप्लाई का समय बदलने के साथ सुबह के समय डेढ़ घंटे तक पानी देने का निर्णय लिया है।
जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर में महाबीर कालोनी, कैमरी रोड, स्काडा जलघर, आजाद नगर जलघर से पानी की सप्लाई होती है। इन चारों जगह से करीब पौने चार लाख लोगों को पानी दिया जाता है। पानी सप्लाई समय पर आने के साथ लोगों को पानी भरने के लिए भी सुबह चार बजे उठना पड़ता है। इससे लोगों को सुबह के समय पानी के लिए काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही थी। सर्दी के मौसम में सुबह उठने में होने वाली दिक्कत को देखते हुए विभाग ने अब समय बदल दिया है। इससे महाबीर कालोनी जलघर से पानी सप्लाई में दिक्कत नहीं आएगी।
------------
सुबह साढ़े पांच बजे आएगा पानी
महाबीर कालोनी जलघर से पानी की सप्लाई को सुबह साढ़े पांच बजे छोड़ा जाएगा। यह पानी अभी करीब चार से पांच बजे के बीच में होती थी। सुबह के समय साढ़े पांच बजे से लेकर सात बजे तक पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद शाम को सात से साढ़े आठ बजे तक पानी सप्लाई दी जाएगी। दोनों समय डेढ़ घंटे पानी की सप्लाई काफी इलाकों में होगी। शाम के समय विभाग की तरफ से कृष्णा नगर, बैंक कालोनी, जयदेव नगर, छोटूराम कालोनी में पानी सप्लाई होगा।