पीटीआइ शिक्षकों ने सेवा बहाली के लिए जेल भरो आंदोलन में दी गिरफ्तारियां
हरियाणा संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष पीटीआइ विजय सिंह ने बताया कि सरकार उनके साथ राजनीति का खेल खेल रही हैं। सरकार ने महामारी के इस दौर में पीटीआइ शिक्षकों को सेवा से बाहर निकाला कर उनके पेट पर लात मारी है। शुक्रवार को जेल भरो आंदोलन में लगभग 1600 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, हिसार : शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षकों (पीटीआइ) ने अपनी सेवा बहाली के लिए जेल भरो आदोलन के तहत गिरफ्तारी दी। उनके साथ-साथ हरियाणा कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने भी गिरफ्तारियां दी।
हरियाणा संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष पीटीआइ विजय सिंह ने बताया कि सरकार उनके साथ राजनीति का खेल खेल रही हैं। सरकार ने महामारी के इस दौर में पीटीआइ शिक्षकों को सेवा से बाहर निकाला कर उनके पेट पर लात मारी है। शुक्रवार को जेल भरो आंदोलन में लगभग 1600 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशासन के पास कर्मचारियों को जेल ले जाने के लिए बसों की संख्या भी कम पड़ गई।
विजय सिंह ने बताया कि अगर सरकार जल्द पीटीआइ शिक्षकों की सेवा बहाल नहीं करती है तो आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा। 14 अगस्त को सेवा से मुक्त किए गए पीटीआइ अध्यापकों का क्रमिक अनशन जिला मुख्यालय पर ब्लाक हिसार - 2 के प्रधान पीटीआइ पंकज कुमार के नेतृत्व में जारी रहा। उनका क्रमिक अनशन 61वें दिन में प्रवेश कर गया, लेकिन सरकार उनकी सेवा बहाली के प्रति गंभीर नहीं है। अनशन पर अखिल भारतीय किसान सभा व पूनिया खाप के प्रतिनिधि प्रताप सिंह, नेकी राम, बलराज सिंह, रामफल, शमशेर नंबरदार और आनंदवीर बैठे।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। 10 साल तक सेवा देने के बावजूद पीटीआइ को हटा दिया गया।