बीमार होने पर भी धरनास्थल से नहीं उठी पीटीआइ, धरनास्थल पर लगवाई ड्रिप
जागरण संवाददाता हिसार हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जिला मुख्या
जागरण संवाददाता, हिसार: हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को अनशन का 26वां दिन रहा। शुक्रवार को हांसी से पीटीआइ सुनीता की तबियत बिगड़ गई तो धरनास्थल पर ही उनका उपचार करवाया गया और ड्रिप लगाई गई। पीटीआइ टीचर्स ने बताया कि अगर सरकार 1983 पीटीआई अध्यापकों को जल्द से जल्द नौकरी पर वापस नहीं लेती हैं तो भारत की जनवादी नौजवान सभा पूरे हरियाणा प्रदेश में एक व्यापक जन आंदोलन शुरू कर देगा। सरकार को 1983 पीटीआई अध्यापकों कि 10 साल की सेवा का लाभ देते हुए उन्हें वापस नौकरी पर रखा जाना चाहिए। हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति ने हरियाणा सरकार द्वारा घोषित टेस्ट की नोटिफिकेशन की प्रतियों का दहन 4 बजे किया। जिला हिसार के प्रधान विजय सिंह का कहना है कि सरकार उनका टेस्ट खेल मैदान पर तैयार किए गए खिलाड़ियों के रूप में हर साल लेती है तो अब इस टेस्ट का कोई औचित्य नहीं रहता है। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल भी जीते हैं। धरने पर ग्राम पंचायत सीसवाल पूर्व प्रधान यादव सभा, अध्यक्ष भारत विकास परिषद, प्रधान यादव सभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन नेशनल इंदिरा गांधी किसान मजदूर कांग्रेस, कृष्ण माजरा चेयरमैन गरीब किसान मजदूर संघर्ष समिति, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा राज्य प्राथमिक शिक्षक, संघ हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति को अपना समर्थन दिया।