Move to Jagran APP

23 से निजी ट्रांसपो‌र्ट्स का भी हड़ताल का एलान, संकट बढ़ा

जागरण संवाददाता, हिसार : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आगे बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ आम आदमी को हड़ताल

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 09:56 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 09:56 AM (IST)
23 से निजी ट्रांसपो‌र्ट्स का भी हड़ताल का एलान, संकट बढ़ा
23 से निजी ट्रांसपो‌र्ट्स का भी हड़ताल का एलान, संकट बढ़ा

जागरण संवाददाता, हिसार : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आगे बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ आम आदमी को हड़ताल के दौरान गंतव्य तक पहुंचाने वाला दी हरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के साथ हड़ताल में शामिल होने का एलान कर चुका है। संघ ने कर्मचारियों की मांग को सही बताते हुए 23 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का एलान किया है। इससे पहले सोमवार को संघ की तरफ से डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर ¨सह मोर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह एलान किया।

loksabha election banner

संघ ने कहा कि उनकी तरफ से एक हजार बसें प्रदेश में चलाई जा रही हैं। वह प्रदेश में अपनी 25 साल से सेवाएं दे रहे हैं। सरकार को हर स्तर पर योगदान दिया जाता है। लेकिन अब सरकार 720 बसों को चलाकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। रोडवेज कर्मचारी जिस मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं, वह उनकी मांग सही है। जिस व्यक्ति के पास डेढ़ करोड़ रुपये हैं, वही उस योजना में आ सकता है। बड़े पूंजीपति ही अपनी बसों को इसमें चला सकेंगे।

उन्होंने कहा कि 11 जुलाई को उनकी तरफ से इस योजना का विरोध करने का फैसला लिया गया था। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अभी तक वह लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। सोमवार तक रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल का एलान किया है। तब तक उनकी मांगों पर सरकार ने कदम नहीं उठाए तो वह 23 अक्टूबर को हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे पहले डीसी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस अवसर पर दी हरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ हरियाणा के जिला प्रधान श्रीपाल खेड़ी, प्रदेश महासचिव दिलबाग ¨सह रापड़िया, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.