Move to Jagran APP

सिसाय नगर पालिका में पहले चुनाव के लिए तैयारियां

सिसाय के नगर पालिका के गठन पर मुहर लग चुकी है और सरपंच बलबीर सिंह को कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अब सरकार द्वारा चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. प्रियंका सोनी ने बताया कि नगर पालिका सिसाय के आम चुनाव हेतु ड्राफ्ट मतदाता पर दावे तथा आपत्तियों के लिए 3 नवंबर सायं 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 06:19 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 06:19 AM (IST)
सिसाय नगर पालिका में पहले चुनाव के लिए तैयारियां
सिसाय नगर पालिका में पहले चुनाव के लिए तैयारियां

संवाद सहयोगी, हांसी : प्रदेश के सबसे बड़े गांव सिसाय को नगर पालिका बनाने के बाद अब यहां चेयरमैन के चुनाव करवाने की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों पर नगर पालिका की ड्राफ्ट सूची तैयार कर दावे व आपत्तियों के लिए सार्वजनिक कर दी गई है। ड्राफ्ट मतदाता सूची में 13 वार्डो में गांव को बांटा गया है। 11 हजार 528 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जो नगर पालिका के प्रथम चेयरमैन या चेयरपर्सन का चुनाव करेंगे।

loksabha election banner

बता दें कि प्रदेश सरकार ने बीते साल फरवरी महीने में सिसाय गांव को नगर पालिका घोषित किया था। इसे नगर पालिका बनाने पर ग्रामीणों के मतभेद भी सामने आए थे। एक पक्ष नगर पालिका बनाए जाने का विरोध कर रहा था, जबकि दूसरा सहमत था। बीते वर्ष सरकार ने गांव में जनमत संग्रह भी करवाया था। इस सर्वे की पहली रिपोर्ट लीक हो गई थी, जिसके बाद दूसरा सर्वे करवाया गया था। जिसमें ग्रामीणों ने नगर पालिका बनाने पर सहमति जता दी थी।

सिसाय के नगर पालिका के गठन पर मुहर लग चुकी है और सरपंच बलबीर सिंह को कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अब सरकार द्वारा चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. प्रियंका सोनी ने बताया कि नगर पालिका सिसाय के आम चुनाव हेतु ड्राफ्ट मतदाता पर दावे तथा आपत्तियों के लिए 3 नवंबर सायं 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

-------------

नगर पालिका बनने के बाद गांव में करीब 10 गलियों का निर्माण व 2 श्मशान घाटों का जीर्णोद्धार किया गया है। कई बड़े प्रोजेक्ट अभी पाइप लाइन में हैं। गांव में एक गैस व बिजली से संचालित श्मशान घाट भी बनाया जाएगा। नगर पालिका कार्यालय की बिल्डिंग के लिए भी 1 एकड़ जमीन दी गई है। करीब 14 करोड़ रुपये की राशि नगर पालिका मिली थी, जिसमें से काफी विकास कार्यो पर खर्च हो चुकी है।

- बलबीर सिंह, चेयरमैन, सिसाय नगर पालिका ड्राफ्ट मतदाता में वार्ड अनुसार मतदाता

वार्ड 1 - 721

वार्ड 2 - 809

वार्ड 3 - 759

वार्ड 4 - 987

वार्ड 5 - 1055

वार्ड 6 - 699

वार्ड 7 - 743

वार्ड 8 - 671

वार्ड 9 - 1075

वार्ड 10 - 923

वार्ड 11 - 1096

वार्ड 12 - 1103

वार्ड 13 - 877

कुल - 11528


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.