हरियाणा में रिचार्ज कार्ड से चलने वाले 20 लाख नए स्मार्ट बिजली मीटर खरीदने की तैयारी
बिजली निगम की तरफ से जल्द लगाया जाएगा टेंडर। पहली कड़ी में दस लाख मीटर लगाने का चल रहा है काम। करनाल और गुरुग्राम में चल रहा मीटर लगाने का काम
हिसार, जेएनएन। प्रदेश में लोग अपने मीटर को खुद रिचार्ज कर सकें, इसको लेकर दो कड़ी में काम होना है। पहली कड़ी में दस लाख स्मार्ट मीटर लगने का काम चल रहा है। अब बिजली निगम दूसरी कड़ी में प्रदेश के सभी अर्बन एरिया में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 20 लाख स्मार्ट मीटर खरीदने का टेंडर करेगा। पहली कड़ी में करनाल और गुरुग्राम में अभी तक करीब 70 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं।
दक्षिण और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लाखों उपभोक्ता अर्बन एरिया में रहते हैं। इन लोगों के घरों के बाहर सभी मीटर बदलने का काम होना है। पहली कड़ी में दो शहर करनाल और गुरुग्राम में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। करीब 70 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं। इस कड़ी में पंचकूला, पानीपत, फरीदाबाद में भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। अब निगम ने 20 लाख और मीटर खरीदने की योजना बनाई है। निगम की तरफ से इन मीटर को हिसार के अलावा बाकी अर्बन क्षेत्र में लगाया जाएगा।
यह होगा फायदा
अभी तक दो माह का बिल उपभोक्ता के घर पहुंचता है। उसमें रीङ्क्षडग के हिसाब से बिल आता है। मगर स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपने हिसाब से उसको रिचार्ज कर सकेगा। यदि उपभोक्ता घर से बाहर जाएगा तो उसका बिल भी नहीं आएगा। निगम की इस निर्णय से उन लोगों को फायदा होगा जो ज्यादातर घर से बाहर रहते है।
--प्रदेश के अर्बन एरिया में लगाने के लिए 20 लाख नए स्मार्ट मीटर खरीदने के लिए जल्द टेंडर किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि डेढ़ साल में सभी जगह स्मार्ट मीटर लग जाए।
- शत्रुजीत कपूर, सीएमडी, बिजली निगम।