Move to Jagran APP

खेलो इंडिया की तैयारी शुरु, उपनिदेशक ने हिसार मंडल के डीएसओ को दिए आदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन पांच फरवरी से 14 फरवरी होने जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा राज्य की ओर से विभिन्न गेमों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल 19 दिसंबर से 20 दिसंबर 2021 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में होंगे।

By Naveen DalalEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 11:46 AM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 11:46 AM (IST)
खेलो इंडिया की तैयारी शुरु, उपनिदेशक ने हिसार मंडल के डीएसओ को दिए आदेश
उपनिदेशकों के नेतृत्व में खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे।

हिसार, जागरण संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 हरियाणा में होने जा रहा है। इसके लिए उपनिदेशकों ने अपने स्तर पर तैयारियां शुुरु कर दी है। खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए हिसार मंडल के उपनिदेशक सत्यदेव मलिक और गिरराज सिंह ने मंडल के अंतर्गत आने वाले जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों (डीएसओ) की महाबीर स्टेडियम हिसार में मीटिंग ली। मीटिंग में उन्हें आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में हिसार, सिरसा, दादरी, फतेहाबाद और भिवानी के डीएसओ पहुंचे। इस दौरान खेलों इंडिया यूथ गेम्स में होने वाली गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

loksabha election banner

खेलों के लिए कमेटियां गठित

बता दे कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन पांच फरवरी से 14 फरवरी होने जा रहा है। जिसमें 25 खेलों में अंडर-18 आयुवर्ग (लड़के और लड़कियों) के हरियाणा में गेम्स होंगे। इसी क्रम में हरियाणा राज्य की ओर से विभिन्न गेमों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल 19 दिसंबर से 20 दिसंबर 2021 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में होंगे। इसके लिए उपनिदेशकों के नेतृत्व में खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे। जिनके लिए कमेटियां तक गठित हो चुकी है।

19 दिसंबर से यहां-यहां होंगे ट्रायल

जिला, खेल, स्टेडियम, किस उपनिदेशक की कहां ड्यूटी

रोहतक, कबड्डी, सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक, राममेहर सिंह

हिसार, खो-खो और हैंडबाल, महाबीर स्टेडियम हिसार, गिरराज सिंह और सत्यदेव मलिक

करनाल, वालीबाल और फुटबाल, कर्ण स्टेडियम करनाल, सतबीर सिंह

कुरुक्षेत्र, हाकी, हाकी स्टेडियम शाहाबाद कुरुक्षेत्र, सुनीता खत्री

कैथल, बास्केटबाल, स्टेडियम सेक्टर-21 कैथल, कविता देवी

अलग अलग जिलों के डीएसओ ने लिया भाग

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का फरवरी माह में आयोजन होगा। इसके लिए मंडल स्तर पर तैयारियां अभी से शुरु करवाई जा रही है। इसी कड़ी में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों की मीटिंग ली है। जिसमें हिसार, दादरी, फतेहाबाद, सिरसा और भिवानी के डीएसओ ने भाग लिया है। उन्हें गेम्स के सफल आयोजन करवाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए है।

- सत्यदेव मलिक, उपनिदेशक, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.