गर्भवती ने सिलेंडर से निकाली गैस और आत्मदाह कर दे दी जान
आत्मदाह करने के लिए खौफनाक ढंग अपनाया गया। बगैर चूल्हे के कुकिंग गैस सिलेंडर को भीतर लेजाया गया। रेगुलेटर ऑन करने के बाद पाइप से गैस का रिसाव होने लगा तो मनप्रीत ने आग लगा ली।
डबवाली, जेएनएन। बुधवार को गांव मसीतां में एक गर्भवती ने आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने मृतका के पिता गुरचरण ङ्क्षसह निवासी पक्का कलां (बठिंडा) की शिकायत पर केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। गांव पक्का कलां निवासी मनप्रीत कौर की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व गांव मसीतां निवासी हरप्रीत के साथ हुई थी। हरप्रीत एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। बुधवार को वह डयूटी करने गया था। उसकी मां मनजीत कौर गांव के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील बनाने गई हुई थी।
जबकि बड़ा भाई तथा भाभी भी घर पर नहीं थे। उसकी पत्नी मनप्रीत कौर अकेली थी। सुबह करीब 10.30 बजे पड़ोसियों ने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे मौका पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेडरुम का दरवाजा भीतर से बंद था। लोग दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे। गर्भवती को आग लगी हुई थी, कुकिंग गैस सिलेंडर जल रहा था। लोगों ने सिलेंडर को बाहर निकालकर आग बुझाई। तब तक गर्भवती दम तोड़ चुकी थी।
बताया जा रहा है कि आत्मदाह करने के लिए खौफनाक ढंग अपनाया गया। बगैर चूल्हे के कुकिंग गैस सिलेंडर को भीतर लेजाया गया। रेगुलेटर ऑन करने के बाद पाइप से गैस का रिसाव होने लगा तो मनप्रीत ने किसी ज्वलनशील वस्तु से आग लगा ली। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौका का मुआयना किया।
शहर थाना पुलिस के एएसआइ चरणजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता गुरचरण सिंह ने आरोप लगाया है कि हरप्रीत उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। मजबूर होकर हरप्रीत ने आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।