Move to Jagran APP

हरियाणा और आसपास क्षेत्र में 20 जून तक प्री मानसून और 30 जून से मानसून दे सकता है दस्तक

हरियाणा और इसके आसपास के प्रदेश में 20 जून से प्री मानसून की बारिश हो सकती है। मानूसन के 30 जून तक दस्‍तक देने की संभावना है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 09:34 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 09:34 AM (IST)
हरियाणा और आसपास क्षेत्र में 20 जून तक प्री मानसून और 30 जून से मानसून दे सकता है दस्तक
हरियाणा और आसपास क्षेत्र में 20 जून तक प्री मानसून और 30 जून से मानसून दे सकता है दस्तक

हिसार, जेएनएन। इस बार हरियाणा और आसपस 20 जून को प्री मानसून और 30 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इसके बाद 4 या 5 जुलाई तक पूरे हरियाणा को मानसून कवर कर लेगा।  भारत मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून की बारिश सामान्‍य से अधिक होगी।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून 30 जून के आसपास पहुंचेगा और इसे तीन से चार दिन पूरी तरह से सक्रिय होने में लगेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर करें तो इस बार सामान्य से सात फीसद अधिक बारिश होने की संभावना है। हालांकि यह मौसम की दिशा व दशा पर निर्भर करेगा। यदि समय पर मानसून आया तो यह किसानों के लिए फायदेमंद रहेगा।

प्रदेश के विभिन्न शहरों का तापमान सामान्य है। आसमान साफ हुआ तो धूप निकली, मगर गर्मी से राहत थी।  देर रात तो हिसार सहित कई जगहों वर फिर बारिश हुई। प्रदेश के सभी शहरों में से दिन का तापमान सबसे कम करनाल में दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 8 डिग्री कम रहकर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों में आमतौर पर मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बीच-बीच में आंशिक बादलवाई व हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना दर्ज की जा सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी की आशंका है।

उन्‍होंने बताया कि 30 जून से 5 जुलाई तक मानसून आ सकता है, इससे पहले 20 जून के आसपास प्री मानसून बारिश आने की संभावनाएं बन रही है। जो खरीफ फसलों की बिजाई के लिए फायदेमंद रहेगी। अक्सर मानसून हरियाणा में जुलाई के प्रथम सप्ताह में आ जाता है।

---------

2020 दक्षिण पश्चिमी मानसून वर्षा का पूर्वानुमान

भारत मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम क्षेत्र यानि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर आदि में मानसून ऋतु की वर्षा दीर्घावधि औसत के 107 फीसद, मध्य भारत में 103 फीसद, दक्षिणी प्रायद्वीप में 102 फीसद तथा पूर्वोत्तर भारत में 96 फीसद होने की संभावना है। इसमें 8 फीसद की मॉडल त्रुटि हो सकती है। समूचे देश के लिए जुलाई माह में दीर्घावधि औसत के 103 फीसद तथा अगस्त माह में 97 फीसद वर्षा होने की संभावना है। इसमें 9 फीसद की मॉडल त्रुटि हो सकती।

----------------

प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

जिला- अधिकतम- न्यूनतम

सिरसा- 33.3- 21.2

हिसार- 34.5- 20.0

अंबाला- 32.9- 19.1

भिवानी- 34.8- 22.7         

चंडीगढ़- 33.8- 21.1         

पंचकूला- 33.5- 21.5         

फरीदाबाद- 35.4- 21.0         

गुरुग्राम-  35.2- 21.0   

करनाल- 32.0- 19.8         

कुरुक्षेत्र-  33.5- 20.5       

नारनौल-  35.5- 20.4       

रोहतक- 34.5- 20.8

यह भी पढ़ें: ज्‍यादा देर मास्क पहनने का सामने आया साइड इफेक्ट, हो सकते हैं हाइपरकेपनिया का शिकार


यह भी पढ़ें: डॉलर की चकाचौंध भूल गए थे अपना वतन, अब गांव की मिट्टी में रमे पंजाब के युवा

यह भी पढ़ें: 100 लाेगों को जाना था औरंगाबाद, बैठा दिया अररिया की ट्रेन में, खाने को मिलीं चार पूडि़यां व चटनी


यह भी पढ़ें: खुद को मृत साबित कर US जाकर बस गया, कोरोना के डर से 28 साल बाद पंजाब लौटा तो खुली पोल

यह भी पढ़ें: दादी से मिलने मालगाड़ी से चला गया किशोर, दो माह तक लखनऊ में भटकता रहा, डीसी ने पहुंचाया

यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.