प्रधान चरणदास अठवाल ने कुलपति की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
जागरण संवाददाता, हिसार : गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को गैर शिक
जागरण संवाददाता, हिसार : गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के कार्यालय में संघ के पदाधिकारियों की बैठक प्रधान चरणदास अठवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों की कल्याणकारी मांगों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। प्रधान अठवाल ने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों बारे आठ जनवरी विवि के कुलपति से बातचीत हुई थी। कुलपति ने मांगों पर लिखित रूप में निर्धारित समय दिया था। जिसमें कुछ मांगें पन्द्रह दिन में और कुछ एक महीने के अन्दर-अन्दर पूरा करने का वादा किया गया था। परन्तु आज तक किसी भी मांग पर संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई। इस अवसर पर गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के उपप्रधान महेन्द्र शर्मा, महासचिव पुनीत खुराना, सचिव कौशल्या, सहसचिव अतुल, खजांनी विजय उपस्थित रहे।