Move to Jagran APP

रात में महिला के घर गया था पुलिसकर्मी, रंगेहाथ पकड़ा गया तो लोगों ने दोनों का किया यह हाल

हिसार के मंडी आदमपुर में एक पुलिसकर्मी रात में एक महिला के घर गया था। इसकी भनक महिला के परिजनों को लग गई। उन्‍होंने महिला व पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई कर दी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 11:05 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 10:13 AM (IST)
रात में महिला के घर गया था पुलिसकर्मी, रंगेहाथ पकड़ा गया तो लोगों ने दोनों का किया यह हाल
रात में महिला के घर गया था पुलिसकर्मी, रंगेहाथ पकड़ा गया तो लोगों ने दोनों का किया यह हाल

मंडी आदमपुर (हिसार), जेएनएन। हरियाणा के एक पुलिसकर्मी रात के समय अपनी महिला मित्र के घर जाना  भारी पड़ गया। वहृ घर में था कि महिला के परिजनों को इसकी भनक लग गई। इसके बाद परिजनों ने महिला और पुलिसकर्मी को रंगेहाथ पकड़ लिया और दोनों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उन्‍होंने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिसकर्मी पर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगा दिया। पुलिसकर्मी के खिलाफ दुष्‍कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी नारनौल के एक थाने में तैनात है। बताया जाता है कि इस पुलिसकर्मी की मुलाकात आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ बस में हुई थी। दोनों की यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई और उनके बीच फोन पर बातचीत होने लगी।

यह भी पढ़ें: आठ साल की बच्‍ची आर्या के योग की दुनियाभर में धूम, वीडियो को मिले 44 लाख व्यू

बताया जाता है कि वीरवार रात को महिला ने इस पुलिसकर्मी को घर में बुलाया। म‍हिला का पति घर पर नहीं था। पुलिसकर्मी महिला के बुलाने पर उसके घर पहुंच गया और दीवार फांदकर अंदर घुस गया। दोनों ने कमरा बंद कर लिया। इसी दौरान परिवार वालों की नींद खुल गई और उनको मामले की भनक लग गई। उन्‍होंने महिला का कमरा खुलवाया तो वहां पुलिसकर्मी को देखकर दंग रह गए।

यह भी पढ़ें: संघर्ष की अनोखी कहानी: पिता जिस ग्राउंड में करता था सफाई का काम, बेटी वहीं से बनी स्‍टार

परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उन्‍होंने पुलिस को सूचना दी और उनको पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनको महिला पर पहले से ही शक था और इस कारण वे उस पर नजर रख रहे थे। महिला के पति ने बताया कि वह काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। इसी कारण महिला ने पुलिसकर्मी को बुला लिया। पुलिस के समक्ष महिला ने पुलिसकर्मी पर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया। महिला के बयान के आधार पर पुलिसकमीं के खिलाफ भादसं की धारा 376 व 451 के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.