अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या मामले में आज करेगी पुलिस करेगी खुलासा
हिसार के दयानंद निवासी 32 वर्षीय निशांत हिसार में कोचिंग सेंटर चलता था। करीब एक साल पहले निशांत ने नुरकीअहली निवासी युवती अनीता से प्रेम विवाह कर लिया। स्वजनों की माने तो इस प्रेम विवाह से लड़की के स्वजन खुश नहीं थे। युवक का शव ससुराल में मिला था
फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद खंड के गांव नुरकीअहली में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या मामले का खुलासा आज पुलिस कर सकती है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। जिस तरह आरोपितों ने युवक की हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया था उसका खुलासा भी होगा। पुलिस मृतक की पत्नी की तलाश भी कर रही है। शनिवार सुबह मृतक निशांत की पत्नी अनीता ने ही फोन कर अपने घर बुलाया था। लेकिन रात को परिजनों ने उसकी हत्या कर दी।
ज्ञात रहे कि हिसार के दयानंद निवासी 32 वर्षीय निशांत हिसार में कोचिंग सेंटर चलता था। करीब एक साल पहले निशांत ने नुरकीअहली निवासी युवती अनीता से प्रेम विवाह कर लिया। स्वजनों की माने तो इस प्रेम विवाह से लड़की के स्वजन खुश नहीं थे। यहीं कारण था कि शादी के सात महीनों तक अनीता अपने ससुराल में रही। मृतक निशांत के भाई प्रिंस ने पुलिस बयान में बताया था कि उसके भाई का शनिवार को साढ़े 7 बजे फोन आया था कि वह अनीता को लेने के लिए नुरकीअहली जा रहा है।
लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद आया। रात साढ़े 10 बजे अनीता के स्वजनों का फोन आया था कि घर के बाहर निशांत की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है और उसकी हादसे में मौत हो गई। उसके शव को नागरिक अस्पताल में लेकर आए है। स्वजनों ने आरोप लगाया है कि प्लानिंग के तहत ही मृतक की पत्नी, पिता, माता, बेटे व अन्य लोगों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज किया था। सदर थाना प्रभारी सुखदेव ने बताया कि पुलिस को कुछ सबूत मिले है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।