Move to Jagran APP

प्रदर्शन के बाद जागी पुलिस, 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया

शहर की 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को आजाद नगर थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 09:29 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 09:29 PM (IST)
प्रदर्शन के बाद जागी पुलिस, 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया
प्रदर्शन के बाद जागी पुलिस, 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया

जागरण संवाददाता, हिसार: शहर की 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को आजाद नगर थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है। आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। गौरतलब है कि पांच दिनों बाद भी गिरफ्तारी न होने पर स्वजनों ने रविवार दोपहर आजाद नगर थाना के सामने राजगढ़ रोड जाम कर दिया था। स्वजनों ने रोड पर पेड़ की टहनियां, बाइक, ईंट, पत्थर अड़ाकर रास्ता रोक दिया और धरने पर बैठ गए साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। रोड जाम करने पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी थी। कई वाहन जाम में फंस गए थे। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी जोगिद्र शर्मा मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़िता के स्वजनों को आरोपितों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इस दौरान करीब दो घंटे तक रोड जमा रहा था। एसपी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी उठने को राजी हुए। प्रदर्शन कर रहे दुष्कर्म पीड़िता के स्वजनों ने एक महिला पुलिस अधिकारी पर बच्ची के पिता को थप्पड़ मारने और भला-बुरा कहने का आरोप लगाया है। स्वजनों ने कहा कि जब किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपित पर केस दर्ज करने गए थे तो वहां महिला पुलिसकर्मी ने दु‌र्व्यवहार किया। मामले में डीएसपी जोगिद्र शर्मा ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी, अगर ऐसा कोई तथ्य हमारे सामने आया तो उस महिला पुलिस कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 12 साल की किशोरी ने मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया था कि 18 जनवरी को उसकी 12 वर्षीय बच्ची से उनके पड़ोस में रहने वाले करीब 45 वर्षीय कुलदीप ने दुष्कर्म किया था। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपित ने किशोरी को और परिवार वालों को जान से मारने की भी धमकी दी थी। इस डर के मारे किशोरी ने अपने स्वजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया। इसके बाद बच्ची के पेट में दर्द हुआ। पेट में दर्द होने से पीड़ित बच्ची की मां उसे एक डाक्टर के पास लेकर गई। डाक्टर ने बच्ची की मां को बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात कही। इसके बाद बच्ची की मां न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंची। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपित 40 वर्षीय युवक के खिलाफ पुलिस ने 18 जनवरी को केस दर्ज किया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.