अफीम की खेती कर रहा था किसान, पुलिस ने कर दी कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली कि ढाड गांव के खेतों में गन्ने के खेतों के बीच एक किसान ने लगभग 20-25 गज की एक क्यारी में व खेत में बनी डोल पर डोडा पोस्त की खेती कर रखी है।
बरवाला (हिसार) जेएनएन। बरवाला पुलिस ने अफीम के पौधों की खेती करने के आरोप में ढाड गांव के खेतों से एक किसान को गिरफ्तार किया है। उसके खेत से डोडा पोस्त के पौधे भी बरामद किए। आरोपित देवी ङ्क्षसह को मंगलवार को हिसार अदालत में पेश किया जाएगा। अफीम की खेती हरियाणा में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।
पुलिस को सूचना मिली कि ढाड गांव के खेतों में गन्ने के खेतों के बीच एक किसान ने लगभग 20-25 गज की एक क्यारी में व खेत में बनी डोल पर डोडा पोस्त की खेती कर रखी है। सूचना मिलने पर बरवाला पुलिस ने मौके पर रेड मारी। उन्होंने मौके का निरीक्षण करके डोडा पोस्त के इन पौधों को कटवाया। लगभग 60 किलोग्राम वजनी इन पौधों को बरवाला पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और इनकी खेती करने के आरोपित देवी सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने पोस्त के दाने बाजार से खरीदे थे।
पूरा पौधा ही नशे के लिए होता है प्रयोग
डोडा पोस्त के पौधे को अफीम वाला पौधा भी कहा जाता है। यह पूरा पौधा ऐसा है जो नशे के लिए प्रयोग होता है। डोडा पोस्त की खेती करके इन पर जो डोडे लगते हैं उनसे अफीम बनती है और पौधे के शेष नीचे के अवशेष से चूरा पोस्त बनता है।