एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
जैवलिन थ्रो में आदित्य ने जीता गोल्ड
-जैवलिन थ्रो में आदित्य ने जीता गोल्ड
फोटो : 61
जागरण संवाददाता, हिसार : रयान इंटरनेशनल विद्यालय किरोड़ी में 13 व 14 अक्टूबर को जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता रवीश कौशिक व डायरेक्टर धर्मेंद्र व एसबी लूथरा, मनोज कड़वासरा, व इंटरनेशनल खिलाड़ी पूनीत इंदौरा, गंगा दत यादव ने की। प्रतियोगिता रयान इंटरनेशनल स्कूल किरोडी में आयोजित की गई थी और इस प्रतियोगिता में 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। राजू कनोह सह सचिव एथलेटिक्स हिसार और वीरेंद्र पीटीआई ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है अंडर-14 लड़कों में 60 मीटर में जतिन प्रथम, सचिन सेकंड, विवेक थर्ड 60 मीटर लड़कियों में रौनक प्रथम, पायल सेकंड, कोमल थर्ड। 600 मीटर अंडर 14 लड़कों में प्रथम जतिन, रवि द्वितीय। 600 मीटर लड़कियों में अंडर-14 में प्रथम निकिता, रौनक द्वितीय। लान्ग जंप अंडर-14 लड़कों में नसीब प्रथम, ऋतिक द्वितीय। अंडर-14 लान्ग जंप लड़कियों में कुसुम प्रथम, शिक्षा द्वितीय। हाई जंप अंडर-14 लड़कों में दिग्विजय प्रथम, साहिल द्वितीय, मोहित तृतीय। हाई जंप लड़कियों में पायल प्रथम, खुशी द्वितीय, रितिका तृतीय। अंडर 16 लड़कों में 100 मीटर अंग्रेज प्रथम, अंकित द्वितीय, कुश तृतीय। अंडर 16 लड़कियों में 100 मीटर मीनू प्रथम, खुशबू द्वितीय। 300 मीटर लड़कों में मोहित प्रथम और लड़कियों में छोटी देवी प्रथम। 100 मीटर लड़कों में अमित दहिया प्रथम और लड़कियों में अंडर 16 में निशु प्रथम रही। जैवलिन थ्रो अंडर 16 लड़कियों में रिकू प्रथम, शर्मिला द्वितीय और अंडर 80 मीटर लड़कों में अनुज प्रथम व मीनल द्वितीय रही। प्रतियोगिता का समापन डा. संजीव सांवरिया ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राजेंद्र, सुरेंद्र प्रदीप , पवन, संजय, विकास,मीनू ने योगदान दिया।