विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: साई में दाखिले के लिए कई राज्यों के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, आज से तीन दिवसीय ट्रायल शुरू

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Mon, 22 Jan 2024 09:12 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jan 2024 09:38 AM (IST)

Hisar News भारतीय खेल प्राधिकरण के खेल प्रशिक्षण केंद्र में 22 जनवरी से तीन दिवसीय ट्रायल शुरु होगा। इसमें देशभर ...और पढ़ें

Haryana News: साई में दाखिले को दिखाएंगे प्रतिभा, ट्रायल शिविर आज। फाइल फोटो
Haryana News: साई में दाखिले को दिखाएंगे प्रतिभा, ट्रायल शिविर आज। फाइल फोटो

HighLights

  1. ट्रायल 22 से 24 जनवरी तक एचएयू के गिरी सेंटर में होगा आयोजित।
  2. 12 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल।
  3. एक्सपर्ट की देखरेख में होंगे ट्रायल।

जागरण संवाददाता, हिसार। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के खेल प्रशिक्षण केंद्र में 22 जनवरी से तीन दिवसीय ट्रायल शुरु होगा। इसमें देशभर से कई राज्यों की उभरती खेल प्रतिभाएं दाखिले के लिए हिस्सा लेंगी। ट्रायल में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हाकी और कुश्ती के खिलाड़ी भाग लेंगे।

ट्रायल 22 से 24 जनवरी तक एचएयू के गिरी सेंटर में होगा आयोजित 

ट्रायल 22 से 24 जनवरी तक एचएयू के गिरी सेंटर में आयोजित होगा। ट्रायल को लेकर साई के सहायक निदेशक निशांत कुमार मोर्या ने कोचों की ड्यूटी लगाई और उन्हें दिशा निर्देश दिए। ट्रायल के लिए सात कोच की ड्यूटी लगाई गई है जिनकी देखरेख में ट्रायल होगा।

12 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल

ट्रायल (आवासीय एवं गैर आवासीय) दोनों सीट के लिए होगा। इसमें 12 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: CET Mains Exam 2024: तृतीय श्रेणी के इन पदों के लिए 28 जनवरी को होगी परीक्षा, एग्जाम का सही समय कर लीजिए नोट

एक्सपर्ट की देखरेख में होंगे ट्रायल 

तीन दिवसीय ट्रायल के लिए तैयारी पूरी कर ली है। 22 जनवरी को ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Haryana Weather: घने कोहरे के चलते प्रदेश के 11 जिलों में रेड व ओरेंज अलर्ट, मौसम में तेजी से बदलाव के चलते बढ़ेगी ठंड