पर्यावरण एवं भूमि संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी : कुलपति
जागरण संवाददाता हिसार पर्यावरण व भूमि संरक्षण के लिए मौजूदा समय में पौधरोपण जरूरी है
जागरण संवाददाता, हिसार : पर्यावरण व भूमि संरक्षण के लिए मौजूदा समय में पौधरोपण जरूरी है। पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प सभी को लेने की जरूरत है। हमारा कर्तव्य है कि पर्यावरण सुधार के लिए अधिक से अधिक सख्या में पौधारोपण करना चाहिए। ये विचार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. समर सिंह ने कहे। वे विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय के कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र में पौधारोपण समारोह के दौरान बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और जीवन का आधार हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही उस पौधे की जिम्मेदारी लेते हुए उसे फलने-फूलने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। पौधारोपण उपरांत विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव एवं विस्तार शिक्षा निदेशक द्वारा केंद्र का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान किसान सेवा केंद्र की प्रबंधक डॉ. बिमलेंद्र कुमारी ने केंद्र द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यो, जिनमें विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न फसलों, सब्जियों इत्यादि के उन्नत व उच्च किस्मों के बीजों की उपलब्धता, बिक्री, टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा एवं कृषि संबंधित जानकारियां आगन्तुक किसानों को प्रदान करना इत्यादि की जानकारी दी।