राम को छोड़ने वालों का साथ छोड़ देगी जनता : तोगड़िया
जागरण संवाददाता, हिसार : पाकिस्तान को घुटनों के बल लाने वाले बिना किसी निमंत्रण के केक
जागरण संवाददाता, हिसार : पाकिस्तान को घुटनों के बल लाने वाले बिना किसी निमंत्रण के केक खाने के लिए जाते हैं। भाजपा की विचारधारा और राम को छोड़ने वालों को जनता अब नहीं छोड़ेगी। इसलिए सरकार को राम मंदिर बनाना चाहिए। यह बात अंतरराष्ट्रीय विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कही। वह मॉडल टाउन में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि जनता से वादाखिलाफी करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करती। इसलिए जनता को बी यानि भाजपा और ना सी यानि कांग्रेस चाहिए। जनता को आगामी चुनावों में ए यानि नई पार्टी चाहिए। यही वजह है कि सत्ता में नई पार्टी आएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए वह पेट्रोल के दाम सस्ते करे और रोजगार को बढ़ाए। मगर, सरकार वॉलमार्ट जैसी कंपनियों का साथ दे रही है। जिस कारण दस करोड़ के करीब युवा बेरोजगार हो गए हैं। 500 करोड़ वाला राफेल 1600 करोड़ का कैसे हो गया। यह गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि विश्व ¨हदू परिषद ने दो माह के अंदर साढ़े पांच करोड़ कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ा है। जो एक बड़ा आंकड़ा है। पूर्व में विहिप के पास पौने तीन करोड़ कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को जब अयोध्या से वह निकलेंगे तो सबको पता चल जाएगा कि देश क्या चाहता है।
..
सेना पर पत्थर बरसाने वालों के बिना भी ¨हदुत्व अधूरा
तोगड़िया ने संघ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा समय में जो लोग सत्ता में आने के बात कह रहे हैं। वह मुसलमानों के बिना ¨हदुत्व के अधूरा होने की बात कहते हैं। मैं उनसे पूछता चाहता हूं कि वे यह बताएं कि गो हत्यारों, कश्मीरी पंडितों को मारने वाले, सेना पर पत्थर बरसाने वाले और पाक का झंडा उठाने वालों के बिना भी ¨हदुत्व अधूरा है।