Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather Today: दिन भी रात जैसे होने लगे ठंडे, घरों में दुबके लोग; इन चार जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 02 Jan 2024 08:29 AM (IST)

    Haryana Weather Update देश के कई हिस्सों में नए साल का पहला दिन ठिठुरन बढ़ाने वाला रहा। हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों मे न्यूनतम तापमान चार से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। मौसम विभाग ने अंबाला कुरुक्षेत्र कैथल और करनाल जिले में अत्याधिक ठंड की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिन तक सर्द हवाएं शीतलहर को और बढ़ा सकती हैं।

    Hero Image
    Haryana Weather News: अगले दो दिन तक सर्द हवाएं शीतलहर को और बढ़ा सकती हैं।

    जागरण टीम, हिसार। देश के कई हिस्सों में नए साल का पहला दिन ठिठुरन बढ़ाने वाला रहा। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कंपकंपी कायम रही। हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों मे न्यूनतम तापमान चार से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का अंतर रहने से दिन में अब लोग ठिठुरने लगे हैं। नए साल के पहले दिन सोमवार को ज्यादातर जिलों में धूप नहीं निकली।

    लोग बिना जरूरी कार्य के घर से बाहर नहीं निकले। मौसम विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिले में अत्याधिक ठंड की चेतावनी जारी की है। इन चार जिलों के लिए ओरेंज तो बाकी 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: 281 करोड़ रुपये से स्मार्ट होंगे मीटर, उपभोक्ता खुद कर सकेंगे बिजली खपत प्रबंधन

    उधर, कश्मीर में नए साल की शुरुआत शुष्क रही। न वर्षा हुई और न ही हिमपात। इसी बीच शीत लहर तेज हो गई है और न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा, लेकिन बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी भी छुड़ाए रखी।

    न्यूनतम तापमान 10.1 रहा तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में जनवरी में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। अगले दो दिन तक सर्द हवाएं शीतलहर को और बढ़ा सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियों का होगा हल, उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक आज

    comedy show banner
    comedy show banner