Move to Jagran APP

पांचाल समाज ने रोहतक में निकाली प्रदेश स्तरीय एकता यात्रा, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश

पांचाल समाज ने रोहतक में निकाली प्रदेश स्तरीय एकता यात्रा। प्रदेश में राजनीतिक भागीदारी की मांग करने के साथ दिखाई सामाजिक एकजुटता। हरियाणा पांचाल समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रमेश बोहर व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पांचाल की अगुवाई में एकता यात्रा निकाली गई।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 04:51 PM (IST)
पांचाल समाज ने रोहतक में निकाली प्रदेश स्तरीय एकता यात्रा, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश
पांचाल समाज ने रोहतक में निकाली एकता मार्चा।

जागरण संवाददाता, रोहतक। पांचाल समाज ने रविवार को रोहतक में प्रदेश स्तरीय एकता यात्रा निकाली। प्रदेश भर से पांचाल समाज के व्यक्तियों ने इस यात्रा में शिरकत की। एकता यात्रा के बाद भिवानी चुंगी के निकट स्थित पांचाल धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय समारोह भी किया जा रहा है। जिसमें पांचाल समाज ने प्रदेश में राजनीतिक भागीदारी की मांग करने के साथ ही सामाजिक एकजुटता पर भी जोर दिया है। 

loksabha election banner

हरियाणा पांचाल समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रमेश बोहर व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पांचाल की अगुवाई रविवार दोपहर बाद रोहतक में पांचाल समाज ने प्रदेश स्तरीय एकता यात्रा शुरू की। यह एकता यात्रा दिल्ली बाइपास चाैक से हुई शुरू और शहर की ओर आगे बढ़ी। प्रदेश अध्यक्ष रमेश बोहर व उपाध्यक्ष विनोद ने रास्ते में अनेक महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने सबसे पहले डी पार्क में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके अलावा समाज के तमाम लोगों ने भी महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद एकता यात्रा आगे बढ़ी और सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भगत सिंह की प्रतिमा पर भी किया माल्यार्पण

इसके बाद छोटूराम चौक पर लगी दीनबंधू सर छोटूराम की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया। उसके बाद भिवानी स्टैंड चौक पर लगी भगत सिंह की प्रतिमा पर भी उन्होंने माल्यार्पण किया। पांचाल समाज एकता यात्रा का शहर में अनेक स्थानों पर लोगों ने स्वागत भी किया और पुष्प वर्षा की। यात्रा इसके बाद भगवान वाल्मीकि चौक पर पहुंची और वहां भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर समाज के नेताओं ने माल्यार्पण किया। उसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद भिवानी चुंगी स्थित धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय समारोह शुरू किया गया।

धर्मशाला में दोनों नेताओं को किया गया सम्मानित

धर्मशाला में दोनों नेताओं काे सैनी समाज व अन्य लोगों ने भी सम्मानित किया। यहां सभी ने एक सुर पर प्रदेश में पांचाल समाज को राजनीतिक भागीदारी दिए जाने की मांग की। इसके उन्होंने पांचाल समाज के अलावा पिछड़ा वर्ग समाज के सभी लोगों को एकजुट होने का आह्वान भी किया है। समारोह देर शाम तक चलने की संभावना है। जिसमें प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से पांचाल समाज के लोग शामिल हो रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.