प्रधान चुने जाने विरोध में विपक्ष के कर्मचारियों ने बनाई संघर्ष समिति
जागरण संवाददाता, हिसार : चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की एक बैठक पूर्व
जागरण संवाददाता, हिसार : चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की एक बैठक पूर्व प्रधान योगिन्द्र ¨सधू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आम सभा में हुई कार्यवाही की ¨नदा की व असंवैधानिक बताया। योगिन्द्र ¨सधू ने बताया कि कुलसचिव डा. कंबोज ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसके सदस्यों का चुनाव किया गया। संघर्ष समिति में शम्भू दत्त शर्मा चेयरमैन, योगिन्द्र ¨सधू अध्यक्ष, सुनील कुमार उपाध्यक्ष, सतपाल तनेजा सचिव, सुरेन्द्र राणा खजांची, राजेश ग्रेवाल सदस्य, रमेश कांटीवाल सदस्य, ओम प्रकाश सदस्य, अशोक ढुल सदस्य, सुरेश यादव सदस्य, राम कुमार माचरा सदस्य, राम कुमार मैसन सदस्य, रघूनाथ सदस्य, सुनील भनोट सदस्य, रामकुमार सदस्य, अनूप ¨सह सदस्य, विनोद ¨सधू सदस्य, गोपी राम सदस्य, सुरेन्द्र कागड़ा सदस्य, सिकन्दर सदस्य, तुलसी चौटाला सदस्य बनाया गया है। चेयरमैन शम्भू दत्त शर्मा व अध्यक्ष योगिन्द्र ¨सधू ने बताया कि संघर्ष समिति शीघ्र कुलपति से बैठक कर शीघ्र चुनाव कराने की अपील करेंगे। बता दें कि कार्यकाल खत्म होने के बाद 4 जनवरी को आमसभा की बैठक में हंगामे के बीच राजबीर पूनिया सर्वसम्मति से प्रधान बन गए थे। जबकि पूर्व प्रधान सहित कई कर्मचारी चुनाव करवाए जाने की मांग कर रहे थे।