Move to Jagran APP

विपक्ष फैला रहा भ्रांतियां, लोगों के बीच जाकर दुष्प्रचार का जवाब दें कार्यकर्ता

विपक्षी दलों को पार्टी का यह काम रास नहीं आ रहा। अपनी जमीन खिसकती देखकर वह लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य बनता है कि वे इस राजनीतिक दुष्प्रचार का तत्परता के साथ जवाब दें और लोगों के बीच जाकर उन्हें पार्टी की उपलब्धियों से अवगत कराएं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 06:32 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 06:32 AM (IST)
विपक्ष फैला रहा भ्रांतियां, लोगों के बीच जाकर दुष्प्रचार का जवाब दें कार्यकर्ता
विपक्ष फैला रहा भ्रांतियां, लोगों के बीच जाकर दुष्प्रचार का जवाब दें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, हिसार : डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार के एक साल के अंदर ही किसानों, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं व युवाओं के लिए कई योजनाएं जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने का काम किया है। विपक्षी दलों को पार्टी का यह काम रास नहीं आ रहा। अपनी जमीन खिसकती देखकर वह लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य बनता है कि वे इस राजनीतिक दुष्प्रचार का तत्परता के साथ जवाब दें और लोगों के बीच जाकर उन्हें पार्टी की उपलब्धियों से अवगत कराएं। यह बातें जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा जाखोद ने कही। वह रविवार को हांसी के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

गोदारा ने कहा कि पूर्व में चौधरी देवीलाल ने पिछड़ा वर्ग के नंबरदारों के लिए आरक्षण की व्यवस्था थी, वहीं आज दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से पंचायती राज में पिछड़ा वर्ग के लिए आठ फीसद आरक्षण की व्यवस्था की गई है। गोदारा ने कहा कि पूर्व में सर छोटूराम ने किसानों को साहूकारों के चंगुल से निकालने के लिए सुधार आंदोलन चलाए थे, उस समय भी कांग्रेस ने उन्हें काले झंडे दिखाने का काम किया था। आज जब दुष्यंत सुधार कार्य कर रहे हैं तो दुष्प्रचार के माध्यम से लोगों में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी धारा सिंह, एससी सैल के अध्यक्ष राजकुमार भोला, कर्मचारी सैल के अध्यक्ष सत्यवान कुहाड़, कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ईश्वर, पूर्व चेयरमैन सूबेदार रामकुमार सिंह, पूर्व हलका प्रधान इंद्र सिंह फौजी, सुरेंद्र फौजी, अजय मलिक उमरा, शिव कुमार कुलाना, कुकु सरदार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.