Move to Jagran APP

ओम प्रकाश चौटाला हिसार में बोले- नहीं चलेगी सरकार, बीच में ही होंगे विधानसभा चुनाव

ओपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार निश्चित रूप से इनेलो की सरकार बनती। जब सरकार इनेलो की बनती तो शायद आप सब लोगों के सहयोग से दुष्यंत को मुख्यमंत्री बनने का अवसर भी मिल जाता।

By Edited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 02:13 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 11:29 AM (IST)
ओम प्रकाश चौटाला हिसार में बोले- नहीं चलेगी सरकार, बीच में ही होंगे विधानसभा चुनाव
ओम प्रकाश चौटाला हिसार में बोले- नहीं चलेगी सरकार, बीच में ही होंगे विधानसभा चुनाव

हिसार, जेएनएन। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने जेजेपी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार निश्चित रूप से इनेलो की सरकार बनती। जब सरकार इनेलो की बनती तो शायद आप सब लोगों के सहयोग से दुष्यंत को मुख्यमंत्री बनने का अवसर भी मिल जाता। अब दुष्यंत मुख्यमंत्री पद से गुमराह होकर उप मुख्यमंत्री बने हैं। वह हिसार में चौ. देवीलाल सदन में जिला कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इनेलो समर्थकों को पांच साल का इंतजार नहीं करना होगा। प्रदेश में राजनीतिक हालात खराब हैं। राज बिखरने वाला है। किसी भी समय हरियाणा में मध्यवर्ती चुनाव हो सकते हैं। चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल की इच्छा थी कि हर नागरिक की मूलभूत जरूरतें रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य की पूर्ति सरकार करे। लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम नहीं है। ऐसे में जनता इस सरकार को गिरा कर नई सरकार का गठन करे। यह तभी संभव है जब संगठन मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी के कुछ लोगों को बहकाया गया, कुछ गुमराह हो गए। कुछ अपने स्वार्थ में पार्टी छोड़कर चले गए। लेकिन वे जो सम्मान पाने के लिए गए, उन्हें वह सम्मान दूसरी पार्टी में नहीं मिला। वे सभी पार्टी में आना चाहते हैं। चौटाला ने कहा कि उनका किसी से द्वेष नहीं है। कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करें। जो पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत करें।

चौटाला बोले, मेरी सजा पूरी हुई फिर भी नहीं छोड़ रहे, कार्यकर्ता बोले-आप से डरते हैं

चौटाला ने कहा कि उनकी सजा पूरी हो चुकी है फिर भी रिहा नहीं किया जा रहा है। इस दौरान भीड़ में से एक व्यक्ति ने कहा कि सरकार आपसे डरती है। चौटाला ने कहा कि उनकी सरकार में 32सौ युवाओं को नौकरी दी गई थी। नौकरी पाने वालों की तो तरक्की हो गई, लेकिन नौकरी देने वाला जेल काट रहा है। चौटाला ने कहा कि उनकी सजा पूरी हो चुकी है। बीमार, दिव्यांग, दम फूलना ऐसी बीमारी जिससे छुटकारा पाना मुश्किल हो तो उसे ऐसे में उम्रकैद वाले को रिहा कर दिया जाता है। 60 साल से अधिक आयु वालों को भी राहत दी जाती है। मैं 85 पार हो गया। फिर भी नहीं छोड़ रहे हैं।

15 साल से इनेलो काट रही वनवास, अब सरकार बनाने की बारी

चौटाला ने कहा कि पांडवों ने 12 साल का वनवास काटा था। भगवान राम ने 14 वर्ष का और इनेलो 15 साल का वनवास काट चुकी है। बहुत भारी नुकसान हुआ है। उस नुकसान की भरपाई का मात्र साधन है कि संगठन को मजबूत बनाओ। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में तीन राजनीतिक पार्टियां हैं जिसमें कांग्रेस व भाजपा से लोग परेशान व दुखी हैं। उनके पास इनेलो का ही विकल्प है। जिस प्रकार स्व. जयप्रकाश नारायण और चौ. देवीलाल के नेतृत्व में लोगों ने जनआंदोलन कर सरकार बनाई थी। उसी प्रकार अब संगठित होना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.