ओलंपिक क्वालीफाई हॉकी कैंप में देश की 22 महिला खिलाडिय़ों में 11 हरियाणा से, तीन हिसार की
हिसार की सविता सोनिका और उदिता समेत ये खिलाड़ी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शिविर में 14 अक्टूबर से भाग लेंगे। ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले एक और दो नंवबर को करवाए जाएंगे
हिसार, जेएनएन। वैसे तो हरियाणा हर तरह के खेल में देशभर में आगे है। मगर हॉकी में स्थिति और भी ज्यादा सराहनीय है। दरअसल हॉकी इंडिया ने फेडरेशन इंटरनेशनल हॉकी (एफआइएच) ओलंपिक क्वालीफायर के लिए 22 खिलाडिय़ों को वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया है। चयनित खिलाडिय़ों में 11 खिलाड़ी हरियाणा की हैं। जिसमें तीन बेटियों हिसार से है। जो खेल के सबसे बड़े महाकुंभ में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी। ये खिलाड़ी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शिविर में 14 अक्टूबर से भाग लेंगे। ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले एक और दो नंवबर को करवाए जाएंगे।
22 खिलाडिय़ों का नेशनल शिविर के लिए हुआ है चयन
शिविर के लिए सविता हिसार हरियाणा, रजनी इतिपरु, दीप ग्रेस एक्का, रीना खोखर, सलीमा टेटे, गुरजीत कौर, उदिता हिसार हरियाणा, निक्की प्रधान, निशा हरियाणा, सुशीला चानू पुखरंबम, मोनिका मालिक हरियाणा, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल हरियाणा, नमिता टोप्पो, सोनिका हिसार हरियाणा, रानी हरियाणा, नवनीत कौर हरियाणा, लालरेंसीअमि, नवजोत कौर हरियाणा, शर्मिला देवी हरियाणा, ज्योति हरियाणा, वंदना कटारिया का चयन हुआ है।
ये है हिसार की तीन बेटियां
सविता पूनिया :- गोलकीपर
. जन्म तिथि : 11 जुलाई 1990
. हाईट - 170 सेंटीमिटर
. खेल में जीत का सर्वश्रेष्ठ पल : अर्जुन अवार्डी, साल 2017 एशिया कप बेस्ट गोलकीपर, साल 2018 एशियन गेम्स सिल्वर मैडलिस्ट
उदिता : फार्वड प्लेयर
. जन्म तिथि - 4 जनवरी 1998
. हाईट :- 161 सेंटीमिटर
. खेल का सर्वश्रेष्ठ पल :- एशिन कप में प्रथम गोल किया।
सोनिका : मिडफील्डर प्लेयर
. जन्म तिथि : 20 मार्च 1997
. हाईट : 165 सेंटीमिटर
. खेल में जीत का सर्वश्रेष्ठ पल : सीनियर एशिया कप