Move to Jagran APP

कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं : दीपक लोट

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जन स्वास्थ्य विभाग शाखा हिसार ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज कार्यकारी अभियंता मंडल नंबर-1 के कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 07:13 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 07:13 PM (IST)
कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं : दीपक लोट
कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं : दीपक लोट

हिसार, विज्ञप्ति: सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जन स्वास्थ्य विभाग शाखा हिसार ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज कार्यकारी अभियंता मंडल नंबर-1 के कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान दीपक लोट ने की। उन्होंने कहा कि विभाग अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि अस्थाई कर्मचारियों को पिछले छह माह के बकाया वेतन का भुगतान, कच्चे कर्मचारियों का हरियाणा कौशल रोजगार निगम में पंजीकरण तथा ईपीएफ व ईएसआइ के समाधान मांग को लेकर यूनियन लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को होने वाले बोल कार्यक्रम में हिसार से भारी संख्या में कर्मचारी हिस्सा लेंगे। धरने के दौरान केंद्रीय कमेटी के नेता सुरेंद्र मान, ब्रांच चेयरमैन रमेश आहूजा, कैशियर अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान पवन शर्मा, उप प्रधान राकेश वशिष्ठ, प्रधान रामपाल पूनिया, अशोक पूनिया बृजलाल, सोनू लोट, जिला उपप्रधान रामू शर्मा, सुभाष गावड़, वजीर रंगा आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.