अब साफ सुथरा रहेगा हिसार शहर, सफाई के मिली स्वीपिंग मशीन, रोस्टर भी किया जारी
निगम प्रशासन को मुख्यालय से रोड स्वीपिंग मशीन दी गई है। रोड स्वीपिंग मशीन पूरे शहर में सफाई करें। इसको लेकर रोस्टर नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक प्रतिदिन शहर के विभिन्न एरिया में यह मशीन सफाई करेगी।
हिसार, जेएनएन। हिसार शहर के मुख्य मांर्गों की सफाई करने को लेकर निगम प्रशासन को मुख्यालय से रोड स्वीपिंग मशीन दी गई है। रोड स्वीपिंग मशीन पूरे शहर में सफाई करें। इसको लेकर रोस्टर नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक प्रतिदिन शहर के विभिन्न एरिया में यह मशीन सफाई करेगी। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं सफाई कर्मचारियों का काम आसान होगा।
सीएसआइ सुभाष सैनी ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये रोड स्वीपिंग मशीन का शेड्यूल बनाया गया है। जिससे पूरे शहर में रात के समय रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई हो सके। शहर के मुख्य रोड के साथ बाजारों के अंदर भी सफाई करवाई जाएगी।
---
दिन - सोमवार
समय - रात 8 बजे से सुबह 8 बजे
एरिया - सेक्टर 14 गेट नंबर 1 से सेक्टर 33 की ओर बहारी 44 फुटा रोड होते हुए शमशान भूमि ऋषि नगर तक, नागोरी गेट से गुलाब सिंह चौक होते हुये ऑटो मार्केट।
--
दिन - मंगलवार
समय - रात 8 बजे से सुबह 8 बजे
एरिया - आर्य समाज मंदिर, बिश्नोई मार्केट से वाल्मिकी चौक तक, आर्य बाजार, नागोरी गेट, गुलाब सिंह चौक, पंजाबी धर्मशाला, राजगुरू मार्केट,जहाजपुल से आईटीआई होते हुए पुरानी सब्जीमंडी चौक से कैंप चौक तक।
---
दिन - बुधवार
समय - रात 8 बजे से सुबह 8 बजे
एरिया - कैंप चौक से होते हुए सीआईडी क्वार्टर, गवर्नमेंट हाई स्कूल, पटेल नगर व कैमरी रोड, सेक्टर 15 में गोविंद पैलेस से कैमरी रोड तक।
---
दिन - गुरूवार
समय - रात 8 बजे से सुबह 8 बजे
एरिया - सिरसा चुंगी से पृथ्वी राज चौहान चौक सातरोड तक , सेक्टर 27-28।
--
दिन - शुक्रवार
समय - रात 8 बजे से सुबह 8 बजे
एरिया - फव्वारा चौक से गंगवा में निगम की सीमा तक, रानी लक्ष्मीबाई चौक से बालसमंद रोड एचएयू गेट नंबर 1 तक।
---
दिन - शनिवार
समय - रात 8 बजे से सुबह 8 बजे
एरिया - मानव चौक से बरवाला चुंगी व पड़ाव चौक होते हुये नई सब्जीमंडी व मिलगेट से हवाई अड्डा।