अब एक और भाजपा कार्यकर्ता ने कहा- सोनाली फौगाट ने मेरे साथ की मारपीट
सोनाली फौगाट और मंडलाध्यक्ष प्रकरण में नया मोड़ आ गया। मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने सोनाली फौगाट द्वारा मारपीट के दौरान मौजूद बांडाहेड़ी गांव निवासी अमित का जिक्र किया था उसने भी सोनाली फौगाट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
हिसार, जेएनएन। सोनाली फौगाट और मंडलाध्यक्ष प्रकरण में नया मोड़ आ गया। मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने सोनाली फौगाट द्वारा मारपीट के दौरान मौजूद बांडाहेड़ी गांव निवासी अमित का जिक्र किया था उसने भी सोनाली फौगाट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व बालसमंद मंडल अध्यक्ष के बेटे बांडाहेड़ी निवासी अमित बिसला ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित एसपी कार्यालय में एसपी बलवान ङ्क्षसह राणा सेे मुलाकात की। मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा भी उसके साथ थे। इस दौरान अमित बिसला ने अपनी जान खतरे में बताते हुए सुरक्षा देने की मांग की है।
ज्ञात हो कि सुल्तान-सचिव प्रकरण में सोनाली के खिलाफ जो एफआइआर दर्ज हुई थी, उसमें मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा के साथ अमित बिसला का भी नाम था। दोनों इस केस में गवाह हैं।
एसपी से मिलने के बाद अमित बिसला नेे पत्रकारों को बताया कि पहले वह सोनाली फौगाट के दबाव में डरे हुए थे, लेकिन अब काजला मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा द्वारा साहस दिखाने पर उनमें हिम्मत आई है। इस वजह से उन्होंने एसपी से सोनाली फौगाट और सुधीर सांगवान पर कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। इस बारेे में अपनी तरफ सेेेे लिखित में शिकायत भी सौंपी है। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और उनके स्वजन मौजूद रहे।
अमित ने यह कहा है शिकायत में
एसपी को दी शिकायत में अमित बिसला ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एक ऑडियो वायरल हुई थी और इसी वजह से सोनाली फौगाट उनसेे नाराज थी। 17 सितंबर को सोनाली ने उन्हें बातचीत के लिए अपनेेे पास बुलाया। उस संबंध में उन्होंने वायरल वीडियो के बारे में सोनाली फौगाट से माफी मांग ली थी। फिर भी सोनाली, सुधीर सांगवान और दो-तीन अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सोनाली फौगाट ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर तान दिया और कहा कि तूने कहीं मुंह खोला तो जान सेेेेे मार दूंगी। कहा कि तूू पहले ही सुल्तान ङ्क्षसह का वाकया देख चुका है कि किस तरह कसूर ना होते हुए भी उसको साजिश के तहत फंसा चुके हैं और उसकी पिटाई कर चुके हैं। कुछ देर बाद शोर-शराबे की आवाज सुनकर सुभाष शर्मा और सूरजभान भी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया।
सुल्तान ङ्क्षसह के हाथों बिक चुके हैं दोनों : सोनाली
इस बारे में संपर्क करने पर भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने कहा कि अमित ने जो आरोप लगाए हैं, वह उनकी और पार्टी की छवि को खराब करने के इरादे से लगाए हैं। 17 सितंबर को अमित से मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं। 21 सितंबर को अमित मेरे साथ जन्मदिन का केक काट रहा है। उसके साथ उसके साथी भी हैं। अमित ने ही यह कार्यक्रम गांव कालीरमण में करवाया था। अगर मैंने मारपीट की होती तो अमित क्यूं मेरा जन्मदिन मनाता। सच बात तो यह है कि सुभाष शर्मा के साथ यह दोनों सुल्तान ङ्क्षसह वाले केस में गवाह हैं। सुल्तान ङ्क्षसह ने पैसे देकर दोनों को खरीद लिया है। सुल्तान ङ्क्षसह ने केस खराब करने के इरादे से इनको तैयार किया है।