म्यूजिकल चेयररेस में नीरू और दिनेश बने विजेता
मंडी आदमपुर : आदमपुर के मॉडल टाउन, बोगा मंडी, अनाज मंडी, जवाहर नगर, लेडीज मार्केट, शिव कॉलोनी, हाउ¨स
मंडी आदमपुर : आदमपुर के मॉडल टाउन, बोगा मंडी, अनाज मंडी, जवाहर नगर, लेडीज मार्केट, शिव कॉलोनी, हाउ¨सग बोर्ड व मेन बाजार में लोहड़ी पर्व पर अनेक कार्यक्रम हुए। मॉडल टाउन में कार्यक्रम का शुभारंभ जैन सभा के प्रांतीय अध्यक्ष घीसाराम जैन ने लोहड़ी प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान हुई पुरुषों, युवतियों व महिलाओं की म्यूजिकल चेयररेस में नीरु गोयल व दिनेश गोयल और पिलो फैंक में लक्ष्य ने बाजी मारी। डांस में चार्मी ने प्रथम, दीक्षा व सिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय और आयु ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर बिजली निगम के एसडीओ धीरज कुमार, राजेंद्र प्रसाद बंसल, ताराचंद बरवालिया, व्यापार मंडल के पूर्व सचिव मनोज गर्ग, पंच पवन बंसल, संजय गर्ग, ललित आर्य, अंजनी जैन, कृष्ण गोयल, अरुण, निटू गोयल, आदित्य गोयल, पंकज आदि मौजूद थे। वहीं बोगा मंडी में महिलाओं व युवतियां गाने पर जमकर थिरकी। इस मौके पर सीटू ऐलावादी, सीताराम गर्ग, मुनीष ऐलावादी, सुशील सदलपुरिया, राजेश लोहिया, अशोक आदि मौजूद थे।