Move to Jagran APP

Weather : जम्मू कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, आज से हरियाणा में गिरेगा रात्रि तापमान

ऐसा पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम परिवर्तन के कारण होगा क्योंकि उत्तर पश्चिमी हवाएं पर्वतीय क्षेत्रों से होकर मैदानी इलाकों की तरफ आती हैं। इसके साथ ही कभी-कभी दिन में तापमान बढ़ेगा।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 01:19 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 01:19 PM (IST)
Weather : जम्मू कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, आज से हरियाणा में गिरेगा रात्रि तापमान
Weather : जम्मू कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, आज से हरियाणा में गिरेगा रात्रि तापमान

हिसार, जेएनएन। हिमाचल व जम्मू कश्मीर तक पश्चिमी विक्षोभ पहुंच गया है। रविवार से हरियाणा में उत्तर पश्चिमी हवाओं का आगमन भी हो गया है। इन हवाओं के चलने के कारण प्रदेश में मौसम परिवर्तित हो रहा है। सोमवार से रात्रि तापमान में मौसम में गिरावट दर्ज की जाएगी।

loksabha election banner

ऐसा पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम परिवर्तन के कारण होगा, क्योंकि उत्तर पश्चिमी हवाएं पर्वतीय क्षेत्रों से होकर मैदानी इलाकों की तरफ आती हैं। इसके साथ ही कभी-कभी दिन में तापमान बढ़ेगा। चौधरी चरण ङ्क्षसह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम 19 नवम्बर तक परिवर्तनशील रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी तो रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम में ठंड बढ़ने से फसलों को फायदा होगा। सरसों और गेहूं की फसलों का शुरुआती चरण है और ऐसे में ठंड के कारण फसलों को नमी मिलेगी। जिससे की उनकी पैदावार में बढ़ोतरी होगी। क्‍योंकि सरसों और गेहूं की फसल में नमी की जरूरत बनी रहती है। सिचाई के अभाव में भी नमी काफी हद तक फसलों की बढ़ोतरी के लिए लाभदायक साबित होती है।

वहीं ठंड बढ़ने के कारण सुबह और शाम मौसम सुहावना हो गया है। दिन में भी धूप ज्‍यादा नहीं होती है और लोग गुलाबी मौसम में एंजाय करते नजर आ रहे हैं। सुबह और शाम के वक्‍त लोग गर्म कपड़ों का इस्‍तेमाल भी करने लगे हैं, तो बदलते मौसम में कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग बीमारी की चपेट में भी आ रहे हैं।

प्रदेश भर में यह रहा तापमान

अंबाला- 27.1- 13.9

भिवानी- 26- 13.8

चंडीगढ़- 27- 13.2

फरीदाबाद- 29- 16

गुरुग्राम- 28.3- 15.8

हिसार- 26.9- 14.4

करनाल- 27.6- 14.8

कुरुक्षेत्र- 27.3- 14

रोहतक- 26.1- 14.8

नोट- आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं।

प्रदेश में 103 स्थानों पर मिली एक्टिव फायर लोकेशन

प्रदेश के कई जिलों में रविवार को एक्टिव फायर लोकेशन मिली है। हरसैक के जरिए सैटेलाइट से इन लोकेशन का पता चला। इसमें रोहतक में तीन, सोनीपत में चार, हिसार में दो, जींद में 21, सिरसा में पांच, फतेहाबाद में 44, पानीपत में एक, कैथल में 10, अंबाला में दो, करनाल में सात आदि जिलों में आग जलाने की घटनाएं दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.