Move to Jagran APP

छह माह पहले हुई शादी, नवविवाहिता बोली- अप्राकृतिक सबंध बनाता है पति, मारपीट भी रोजाना

महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण कर रहा है। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग प्रताडि़त करने लगे।

By manoj kumarEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 11:49 AM (IST)
छह माह पहले हुई शादी, नवविवाहिता बोली- अप्राकृतिक सबंध बनाता है पति, मारपीट भी रोजाना
छह माह पहले हुई शादी, नवविवाहिता बोली- अप्राकृतिक सबंध बनाता है पति, मारपीट भी रोजाना

रतिया, जेएनएन। फतेहाबाद जिले में एक जोडे की शादी को छह महीने भी सही से पूरे नहीं हुए कि महिला के साथ अत्‍याचार किए जाने का मामला सामने आया है। रतिया क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुरालजनों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

loksabha election banner

उपचाराधीन टोहाना क्षेत्र की नवविवाहिता ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 6 माह पूर्व रतिया क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। आरोप है कि उक्त लोग अब दहेज के लिए 10 लाख रुपये भी मांग रहे है। वहीं महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण कर रहा है।

ससुरालजनों की मार पिटाई से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  जब इस बारे में पुलिस की महिला जांच अधिकारी शिक्षा देवी से बात की तो उन्होंने बताया की विवाहिता के बयान दर्ज कर लिए हैं बयानों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.