Move to Jagran APP

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने संभाला पदभार, मनोहर बोले- BJP में लोकतंत्र, कांग्रेस परिवारवादी

हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा हरियाणा प्रभारी अनिल जैन भी मौजूद रहे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 02:00 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 02:39 PM (IST)
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने संभाला पदभार, मनोहर बोले- BJP में लोकतंत्र, कांग्रेस परिवारवादी
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने संभाला पदभार, मनोहर बोले- BJP में लोकतंत्र, कांग्रेस परिवारवादी

जेएनएन, रोहतक। हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने आज एक कार्यक्रम के दौरान पदभार ग्रहण कर दिया है। धनखड़ को सुभाष बराला की जगह अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान बराला ने धनखड़ को पगड़ी पहनाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

पद्भार संभालने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा, ''मेरे भगवान मेरे कार्यकताओं में दिखते हैं, इसलिए मैं खुद भी कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। साधारण घर से कार्यकर्ता असाधारण पद पर जा सकता है।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुंठा व ईर्ष्या बढ़ रही है, इसलिए कार्यकर्ताओं के रास्ते वहां बंद हो गए।भाजपा में विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के लिए किसी को लॉबिंग करने की जरूरत नहीं होती, इसलिए भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

धनखड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था कर दी है। मंडी में किसान अपनी फसल की बोली खुद लगा सकते हैं। न तो एमएसपी बंद होगी और न ही मंडी बंद की जाएगी। विपक्षी पार्टियों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। कोरोना काल में भाजपा का हर कार्यकर्ता समाजसेवी के रूप में खड़ा रहा। भाजपा कार्यकर्ता के दरवाजे के पीछे कुंडा नहीं होना चाहिए। 24 घंटे मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। 

धनखड़ ने कहा कि संगठन में पद बदलने से  पुनः यौवन आता है, लेकिन पेड़ में टहनियां वही पुरानी होती हैंं।उन्होंने हर कार्यकर्ताओं को एक पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। आप प्रदेश अध्यक्ष बन जाएंं तो क्या करेंगे। इस विषय पर एक प्रस्ताव लिखने का आह्वान कार्यकर्ताओ को किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा में पता नहीं कब किसको कौन सी जिम्मेदारी मिल जाए। यह पता नहीं होता। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पद पर लोकतांत्रिक तरीके से होता है। कांग्रेस में बाप के बाद बेटा और बेटे के बाद आने वाले बेटे को भी पद देने का फैसला पहले ही ले लिया जाता है। सीएम ने ओमप्रकाश धनखड़ को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और ज्यादा मजबूत होगा।

हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि प्रो. रामबिलास शर्मा, मनोहर लाल और ओमप्रकाश धनखड़ की तिकड़ी ने 25 साल पहले संकल्प लिया था, आज परिणाम सबके सामने हैं। प्रदेश में आज लोकसभा, विधानसभा व नगर निगम चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला है। दूसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने धनखड़ को शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.