हरियाणा शिक्षा बोर्ड की कक्षा छठी से दसवीं की इतिहास की नई पुस्तकें मुख्यालय पहुंची, इस दिन शुरू होगी ब्रिक्री
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा के विद्यार्थी इतिहास भारतीय दृष्टिकोण से पढेंगे और भारतीय होने पर गौरवान्वित महसूस करेंगे।
भिवानी, जागरण संवाददाता। भिवानी के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा छठी से दसवीं की इतिहास की नई पुस्तकें प्रकाशित होकर बोर्ड मुख्यालय पर आ गई हैं तथा 23 मई से बोर्ड के क्षेत्रीय पाठय पुस्तक बिक्री सेवा केंद्रो अम्बाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद एवं रोहतक पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों के मुखिया अपने विद्यालय के लैटर पैड पर उनकी आवश्यकता अनुसार विद्यार्थियों की संख्या लिखकर इन बिक्री केन्द्रों से सीधे भी पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में प्रकाशित अन्य विषयों की पुस्तकें भी इन बिक्री केन्द्रों पर उपलब्ध हैं।
इतिहास की नई पुस्तकें बोर्ड के क्षेत्रीय पाठय पुस्तक बिक्री सेवा केन्द्रों पर उपलब्ध
बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा के विद्यार्थी इतिहास भारतीय दृष्टिकोण से पढेंगे और भारतीय होने पर गौरवान्वित महसूस करेंगे।उन्होंने बताया कि खुदरा पुस्तक विक्रेताओं को एजेन्सी लेने का ऑनलाईन पंजीकरण दिनांक 23 मई से 02 जून तक किया जाना है, जो पुस्तक विक्रेता अपना पंजीकरण ऑनलाईन करवाना चाहते हैं वे बोर्ड वैबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन पुस्तक विक्रताओं द्वारा पूर्व मे ऑनलाइन पंजीकरण करवा लिया हैं, उन्हें दोबारा पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं है। पुराने खुदरा पुस्तक विक्रेता जिन्होनें अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करवाया है उन्हें भी ऑनलाईन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
पंजीकरण शुल्क करवाना होगा जमा
उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए 5000/- रूपये की धरोहर राशि तथा 500/- रूपये पंजीकरण शुल्क जमा करवाना होगा। इस राशि का भुगतान Gateway payment द्वारा सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के नाम किया जाना है। उन्होंने बताया कि ऑन-लाईन पंजीकृत पुस्तक विक्रेताओं की सूची बोर्ड की वैबसार्ईट पर उपलब्ध है, जो विद्यार्थी, अभिभावक पाठ्यपुस्तकें खरीदने के इच्छुक हैं वे बोर्ड की वैबसाईट पर पंजीकृत पुस्तक विक्रेताओं का नाम, पता व मोबाईल नम्बर देख सकते हैं।