Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana: CMO में बड़ा बदलाव, अरुण गुप्ता होंगे सीएम के नये प्रधान सचिव; नायब सैनी ने बनाई अपनी नई टीम

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 05:15 AM (IST)

    हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गठित होने के एक माह 10 दिन बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। केंद्र में प्रति नियुक्ति पर जा चुके सीएम के पूर्व प्रधान सचिव वी उमाशंकर के स्थान पर सीनियर आइएएस अधिकारी अरुण गुप्ता अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव होंगे।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री कार्यालय से मनोहर लाल के अफसर बाहर, नायब सैनी ने अपनी टीम बनाई

     राज्य ब्यूरो, जागरण, चंडीगढ़। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गठित होने के एक माह 10 दिन बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से पूर्व सीएम मनोहर लाल की पूरी प्रशासनिक टीम को हटा दिया गया है। केंद्र में प्रति नियुक्ति पर जा चुके सीएम के पूर्व प्रधान सचिव वी उमाशंकर के स्थान पर सीनियर आइएएस अधिकारी अरुण गुप्ता अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजेश खुल्लर की गिनती मनोहर लाल के करीबियों में होती है

    मुख्य प्रधान सचिव के पद पर सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी राजेश खुल्लर पहले से कार्य कर रहे हैं। हालांकि राजेश खुल्लर की गिनती मनोहर लाल के करीबियों में होती है, लेकिन नई नियुक्तियों में राजेश खुल्लर अपवाद हैं।

    सीएम के प्रधान सचिव बने अरुण कुमार गुप्ता 1992 बैच के सीनियर आइएएस अधिकारी हैं। अभी तक वे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे।

    साकेत कुमार की नियुक्ति अमित अग्रवाल के स्थान पर की गई

    मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव का कार्यभार संभाल रहे 2003 बैच के आइएएस अधिकारी अमित अग्रवाल और 2004 बैच की आइएएस आशिमा बराड को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी टीम से बदल दिया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक का काम देख रहे साकेत कुमार मुख्यमंत्री के नये अतिरिक्त प्रधान सचिव होंगे। साकेत कुमार की नियुक्ति अमित अग्रवाल के स्थान पर की गई है।

    अमित अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बेहद करीबी रहे हैं। साकेत कुमार 2005 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। सीएम की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड को इस पद से अलग कर दिया गया है। अब उन्हें सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण, एससी-एसटी एवं पिछड़ा वर्ग तथा अंत्योदय सेवा विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कृष्ण कुमार बेदी इस विभाग के मंत्री हैं।

    अमित अग्रवाल को मुख्यमंत्री कार्यालय से अलग करने के बाद सरकार ने पंचायत एवं विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा बिजली प्रसारण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया है। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार हैं, जबकि बिजली मंत्री अनिल विज हैं। शहरी निकाय विभाग के निदेशक के पद पर कार्यरत 2011 बैच के आइएएस यश पाल को मुख्यमंत्री नायब सैनी का उप प्रधान सचिव बनाया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner