Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Haryana New CM: कभी मनोहर लाल की टीम में काम कर सीखे थे संगठन के गुर, अब हरियाणा की कमान संभालेंगे नायब सैनी

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 03:11 PM (IST)

    नायब सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज शाम पांच बजे शपथ लेंगे। नायब सैनी हमेशा ही संगठन के लिए समर्पित रहे हैं। सैनी का पूर्व सीएम मनोहर लाल के साथ भी काफी पुराना नाता रहा है। उन्होंने सीएम मनोहर लाल की टीम में भी काम किया है। आइए जानते हैं नायब सैनी से जुड़े कुछ जरूरी बातें।

    Hero Image
    नायब सैनी और मनोहर लाल का है पुराना संबंध

    बिजेंद्र बंसल, अंबाला। हरियाणा भाजपा विधायक दल के नए नेता नायब सैनी का भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से पुराना नाता है। नायब सैनी को संगठन में समर्पण भाव से काम करने का ईनाम ही मिला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को नया नेता चुना गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ सहित प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब के समक्ष नायब सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। नायब सैनी शाम पांच बजे नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

    नायब-मनोहर के पुराने संबंध

    नायब सैनी का मनोहर लाल से पुराना संबंध है। मनोहर लाल जब प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री थे, तभी से वह उनकी टीम में संगठन का काम करते रहे हैं। सैनी को मनोहर लाल का सबसे विश्वासपात्र माना जाता है। 2014 में पहली बार विधायक बने नायब सैनी मनोहर लाल सरकार में श्रम राज्य मंत्री बनाए गए थे।

    ये भी पढ़ें: हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर; शाम पांच बजे लेंगे शपथ

    2019 में सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 27 अक्टूबर 2023 को सैनी प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए थे। सैनी का यह राजनीतिक चढ़ाव उनकी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ राजनीतिक मधुरता और संगठन के प्रति समर्पण भाव ही था।

    ये भी पढ़ें: हरियाणा की राजनीति में नायब सैनी का कायम रहा दबदबा, Photos में देखिए सांसद से सीएम तक का सफर

    मनोहर लाल की टीम में किया काम

    सितंबर 2012 में जब फरीदाबाद के सूरजकुंड में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ तो तब अधिवेशन की पूरी तैयारी का जिम्मा मनोहर लाल ने संभाला हुआ था।

    तब मनोहर लाल की टीम में भारत भूषण भारती, जवाहर यादव सहित नायब सैनी प्रमुख होते थे। नायब सैनी ने सरकार और संगठन में रहते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ही अपना नेता मानते हुए कार्य किया है।