यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: NASA की आधिकारिक वेबसाइट ने फिर दिखाई सच्चाई, हरियाणा में पराली का प्रबंधन दिखा कारगर
नासा ने एक बार फिर पराली जलाने के मामले में सेटेलाइट तस्वीर जारी की है जिसमें हरियाणा के पड़ोसी राज्य ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, हिसार। हरियाणा में पराली जलाने के मामले में NASA की आधिकारिक वेबसाइट ने एक बार फिर सच्चाई दिखाई है। हरियाणा में पराली के संबंध में कारगर कदम उठाए गए हैं। दूसरे राज्यों की अपेक्षा हरियाणा में पराली का प्रबंधन बेहतर रहा है।
बीते 24 घंटे के लाइव फायर केस के आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें पड़ोसी राज्य में पराली खुलेआम जलती नजर आ रही हैं। प्रदेश के सात जिलों में हवा फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। इनका एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 400 से ज्यादा है। सरकार की तरफ से लगातार एक्यूआइ को कम करने के लिए प्रयास चल रहे हैं। शहर में पानी के छिड़काव के साथ अनेक जगह पर निर्माण कार्य करने पर पाबंदी लगाई गई है।
.jpg)
नासा की तस्वीरों से पहले भी हो चुका खुलासा
बता दें कि हरियाणा सरकार पराली जलाने को लेकर पंजाब सरकार पर कई बार आरोप लगा चुकी है। इसके पहले हरियाणा सरकार ने तस्वीरें जारी करते हुए दावा किया था कि 25 और 26 अक्टूबर को हरियाणा की तुलना में पंजाब में पराली जलाने की दोगुनी से अधिक घटनाएं हुईं हैं।
सीएम मनोहर लाल के ओएसडी लगा चुके गंभीर आरोप
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) जवाहर यादव ने पराली जलाने के मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब पर निशाना साधा है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में प्रदूषण बढ़ने का कारण हरियाणा में किसानों द्वारा पराली जलाने को बता चुके हैं।
