चुनाव के छह महीने बाद भी नारनौंद नगर पालिका को नहीं मिला चेयरमैन
संवाद सहयोगी, नारनौंद : नगर पालिका के चुनाव हुए छह महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पालि
संवाद सहयोगी, नारनौंद : नगर पालिका के चुनाव हुए छह महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पालिका को नया चेयरमैन नहीं मिला है। हालांकि 13 में से 6 पार्षद भाजपा के हैं, उसके बावजूद चेयरमैन का चुनाव न होना भाजपा की विफलता है। वहीं इनेलो का दावा है कि चेयरमैन इनेलो का ही बनेगा।
नारनौंद नगरपालिका का चुनाव 13 मई को हुआ था। उस समय 13 में से भाजपा के तीन पार्षद मास्टर उदय ¨सह लोहान, सुनील बैरागी और सुरेश एमसी की पत्नी सुशीला देवी ही चुनाव जीती थीं। कुछ समय पहले ही कांग्रेस खेमे के कुलदीप गौतम, अमित यादव और राजेश नेपाली भाजपा में शामिल हो गए थे। उस समय लग रहा था कि जल्द ही भाजपा नारनौंद में अपना चेयरमैन बना लेगी, लेकिन आज तक चेयरमैन का चुनाव नहीं हो पाया। भाजपा के 6 पार्षदों में से तीन चेयरमैन की दौड़ में हैं और एक निर्दलीय पार्षद सुबेर लोहान के खेमे में है। ऐसे में भाजपा समर्थित चेयरमैन बनने वाले उम्मीदवार के रास्ते में काफी कांटे दिखाई दे रहे हैं। भाजपा नेता सुरेश एमसी की पत्नी सुशीला देवी ने कहा कि वे समय आने पर ही अपने पत्ते खोलेंगी, अभी वे किसी के समर्थन में नहीं हैं।
इनेलो समर्थित पार्षद मंजू देवी और कमलेश का दावा है कि चेयरमैन इनेलो समर्थित पार्षद ही बनेगा। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुलदीप गौतम ने भी दावा किया है कि उनके संपर्क में सात पार्षद हैं और वो चेयरमैंन पद के लिए मजबूत दावेदार हैं। नारनौंद नगर पालिका में भाजपा समर्थित चेयरमैन ही बनेगा। काफी पार्षद मेरे संपर्क में : उदय
भाजपा के पार्षद मास्टर उदय ¨सह लोहान ने बताया कि काफी पार्षद उनके संपर्क में हैं। वो शुरू से ही चेयरमैन पद के मजबूत उम्मीदवार हैं। जब भी चुनाव की तारीख का एलान होगा वो पूर्ण बहुत से चेयरमैन बनेंगे। मैं ही बनूंगा चेयरमैन : सुबेर
निर्दलीय पार्षद सुबेर लोहान ने बताया कि उसके समर्थन में पांच पार्षद हैं, अन्य पार्षद भी संपर्क में हैं। जिस दिन चुनाव होगा वो पूर्ण बहुमत के साथ नारनौंद नगर पालिका के चेयरमैन का ताज अपने सिर पर सजा लेंगे। चेयरमैन न बना पाना सरकार की नाकामी : बिजेंद्र
इनेलो नेता बिजेंद्र लोहान ने बताया कि 6 महीने का समय बीत चुका है। चेयरमैन का चुनाव न होना सरकार की नाकामी है। जब भी चुनाव होगा इनेलो समर्थित पार्षद ही चेयरमैन बनेगा।