Move to Jagran APP

Nagar Nigam Rohtak: अब नगर निगम को मिलेगा विकास कार्यों के लिए दस फीसद अतिरिक्त बजट

रियाणा के सभी नगर निगमों के मेयर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री ने सभी महापौर से उनके नगर निगम की विस्तृत जानकारी ली गई थी। नगर निगम को आ रही दिक्कतों के बारे में विचार-विमर्श किया। नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल भी इस बैठक में शामिल हुए।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 04:49 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 04:49 PM (IST)
Nagar Nigam Rohtak: अब नगर निगम को मिलेगा विकास कार्यों के लिए दस फीसद अतिरिक्त बजट
रोहतक नगर निगम को मिलेगा 10 फीसद अतिरिक्त बजट।

जागरण संवाददाता,रोहतक। चंडीगढ़ में हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से हरियाणा के सभी नगर निगमों के मेयर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री ने सभी महापौर से उनके नगर निगम की विस्तृत जानकारी ली गई थी। नगर निगम को आ रही दिक्कतों के बारे में विचार-विमर्श किया। नगर निगम रोहतक से मेयर मनमोहन गोयल भी मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित बैठक में शामिल हुए। अब बताया गया है कि विकास कार्यों के लिए 10 फीसद अतिरिक्त बजट मिलेगा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री के समक्ष नगर निगम की जरूरतों और आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए पूरे हरियाणा प्रदेश में रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी एवं छठे राज्य वित्त आयोग हरियाणा के अध्यक्ष पी राघवेंद्र राव को पूरे हरियाणा प्रदेश में सभी डिविजनल कमिश्नर के तहत आने वाले जिलों में नगर निगम की स्थिति की विस्तृत जानकारी लेने के लिए नियुक्त किया। इसके लिए मेयर ने नगर निगम की स्थिति में सुधार करने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से अधिकारी को नियुक्त करने पर आभार जताया।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद बैठक

मुख्यमंत्री के आदेश पर छठे राज्य वित्त आयोग हरियाणा के अध्यक्ष पी राघवेंद्र राव जी ने रोहतक रेंज के डिविजनल कमिश्नर के अंतर्गत आने वाले सभी पांच जिलों के जिला आयुक्त और रोहतक के मेयर के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। इस बैठक में वित्त अध्यक्ष ने मेयर से नगर निगम की संपत्ति, आय और व्यय की विस्तृत जानकारी ली। जिसका सभी जिला आयुक्तों ने अनुमोदन किया। वित्त आयुक्त द्वारा बताया गया कि अभी तक प्रदेश के बजट का सात फीसद नगर निकायों को विकास कार्य हेतु दिया जाता है। मेयर के अनुरोध पर 10 फीसद बढ़ाने तक की अनुशंसा मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे ताकि नगर निगम के आर्थिक हालात में सुधार हो सके। नगर निगम के क्षेत्र में विकास कार्य भी सुचारू रूप से हो सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.