Move to Jagran APP

हरियाणा में 15 अप्रैल से सरसों तो 20 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, जानें क्‍या है तैयारी

सरकार ने 22 जिलों में 135 खरीद केंद्र बनाए। दो‍ शिफ्टों में होगी खरीद पहली शिफ्ट सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे की होगी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 01:35 PM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 05:56 PM (IST)
हरियाणा में 15 अप्रैल से सरसों तो 20 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, जानें क्‍या है तैयारी
हरियाणा में 15 अप्रैल से सरसों तो 20 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, जानें क्‍या है तैयारी

हिसार, जेएनएन। किसान का अनाज का एक-एक दाना खरीदने का दावा कर रही है। लॉकडाउन में शारीरिक दूरी को कायम रखने और कोरोना जैसी बीमारी से बचाव को लेकर सरकार ने खरीद केंद्रों की संख्या इस बार बढ़ाई है। इस बार 22 जिलों में 135 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा खरीद केंद्र महेंद्रगढ़ जिले में 21 बनाए गए हैं। सबसे कम पंचकूला और अंबाला में एक खरीद केंद्र बनाया गया है।

loksabha election banner

शारीरिक दूरी को कायम रखने के लिए मंडी में एक बार में 50 किसान की प्रवेश कर पाएंगे। खरीद केंद्रों में दो शिफ्टों में सरसों बेच पाएंगे। पहली शिफ्ट सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे की होगी। सरकार ने सरसों का समर्थन मूल्य 4425 रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल तय किया है।

सरकार 15 अप्रैल से सरसों और 20 अप्रैल से मंडी में गेहूं की खरीद शुरू कर देगी। गेहूं खरीद के लिए सरकार बड़े लेवल पर प्रदेश में खरीद केंद्र बनाएगी। इसके लिए जिला उपायुक्तों को आदेश दे दिए गए हैं। उपायुक्तों से लिस्ट फाइनल होने के बाद सार्वजनिक की जाएगी। सबसे बड़ी चुनौती सरकार के लिए गेहूं खरीद की है। इसके लिए किसानों की सहुलियत का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

नमी का ध्यान रखें किसान

सरसों की फसल को मंडी में लाते समय नमी का ध्यान रखना होगा। उसी किसान की फसल एजेंसी खरीदेगी जिस फसल में नमी की मात्रा आठ फीसद होगी। इसलिए किसान फसल सूखाकर ही मंडी लाए ताकि उनको परेशानी न हो।

इस जिले में इतने खरीद केंद्र

- अंबाला- 1

- भिवानी - 19

- चरखी दादरी - 11

- फरीदाबाद- 2

- फतेहाबाद- 2

- गुरुग्राम- 3

- हिसार - 17

- झज्जर- 5

- कैथल- 2

- करनाल- 2

- कुरुक्षेत्र- 2

- महेंद्रगढ़- 21

- नूंह- 4

- पलवल- 2

- पंचकूला- 1

- पानीपत- 2

- रेवाड़ी- 14

- रोहतक- 4

- सिरसा- 14

- सोनीपत- 2

- यमुनानगर - 2

---सरसों की खरीद 15 अप्रैल से और गेहूं की खरीद 20 अप्रैल से है। पूरे प्रदेश में सरसों की खरीद के सेंटर फाइनल कर लिए गए हैं। दो शिफ्टों में सरसों की खरीद होगी। एक बार में 50 किसान ही फसल बेच पाएंगे।

- निहाल सिंह गोदारा, जेडएमई

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.