Rohtak के स्कूल में ठहरा था Gujarat का परिवार, पत्नी की हत्या कर पति फरार
रोहतक में एक महिला की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उसके पति पर है। पति मौके से फरार है। महिला और उसका पति गुजरात का रहने वाला है।
हिसार/रोहतक, [विनीत तोमर]। रोहतक में हत्या का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। स्कूल में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार गुजरात का रहने वाला है और स्कूल में रुका हुआ था। पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर 2 स्थित निर्मल पब्लिक स्कूल में रात को महिला की हत्या कर दी गई। पति ने पत्नी के सिर में ईंट मारकर हत्या की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। सूचना स्कूल की प्रिंसिपल को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इस तरह हत्या का पर्दाफाश
आरोपित पति हत्या के बाद पड़ोसी की साइकिल लेकर फरार हो गया। सुबह पड़ोसी को साइकिल नहीं मिली तो उससे जानकारी के लिए पहुंचा तो देखा तो उसकी पत्नी का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसके बाद मामले की जानकारी प्रिंसिपल को दी।
गुजरात की रहने वाली थी महिला
गुजरात निवासी रुक्मणी रोहतक में ही प्राचार्य के घर पर काम करती थी। उसका पति भी आया था। इसके बाद से उसे रहने के लिए स्कूल में भेजा दिया था। जहां, रविवार से दोनों वहां रह रहे थे। पुलिस की मानें तो दोनों के बीच विवाद हुआ और उसके बाद पति ने सिर में ईंट मार कर पत्नी की हत्या कर दी और साइकिल लेकर फरार हो गया। अर्बन ईस्टेट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ये भी अभी तक पुख्ता नहीं है कि आरोपित उसका पति था या कोई अन्य व्यक्ति। प्रिंसिपल की मानें तो उसे उसकी नौकरानी ने बताया था कि उसका पति है। वहीं पुलिस इस एंगल को लेकर भी जांच कर रही है। साथ ही पता कर रही है कि गुजरात से उसका पति कैसे पहुंचा और कौन लोग उसके साथ आए। पुलिस ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की है।