सांसद सैनी अब हमारे नहीं, बहुत पहले बेगाने हो गए : कैप्टन अभिमन्यु
हरियाणा के वित्तमंत्री कैपटन अभिमन्यु ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी समाज को तोड़ने में लगे रहे हैं। वह पहले ही हमारे लिए बेगाने हो चुके थे।
जेएनएन, हिसार। हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी की हरियाणा में सामाजिक एकता को तोड़ने की अहम भूमिका रही है। उनकी बयानबाजी से समाज के भाईचारे में दरार आई। उनके अलग पार्टी बनाने पर उन्हांने कहा कि वह बहुत पहले ही हमारे नहीं रहे थे। अब वह बेगाने हो गए।
वह बालसमंद रोड पर भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सैनी ने समाज को तोड़ने का काम किया। सांसद हो या बाहर से आने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसी प्रवृति वाले लोगों को समाज स्वीकार नहीं करता। सैनी के अलग पार्टी बनाने की चचा्र करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वह पहले ही भाजपा की सोच से अलग थे। परमात्मा उन्हें सद्बुद्धि दे।
यह भी पढ़ें: शिक्षिका बनी छात्राओं की 'सहेली मैम', ऐसे बदल रही उनकी जिंदगी
हुड्डा के खिलाफ एफआइआर में सरकार का हाथ नहीं
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ एफआइआर दर्ज किए जाने में भाजपा या मनोहरलाल सरकार का हाथ होने से उन्होने साफ इन्कार किया। उन्होंने कहा कि इससे सरकार या भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। हुड्डा या किसी और को बेवजह घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोषी पाए जाने पर ही उन पर कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ेंं: डरावना सच: मां का दूध भी बच्चे के लिए बन सकता है जहर, हकीकत उड़ा देगा होश
इस संबंध में अशोक अरोड़ा के बयान पर उन्होंने कहा कि पता नहीं हुड्डा और इनेलो में यह नया-नया प्रेम कैसे पनपा है। इनेलो नेता पहले तो कहते थे कि हुड्डा ने सीबीआइ का दुरुपयोग कर उनके सुप्रीमो को जेल भिजवाया। दूसरी ओर भूपेंद्र हुड्डा कह रहे हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और बसपा का गठबंधन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो का हुड्डा के प्रति हमदर्दी का नाटक उनकी समझ से बाहर है।