लॉकडाउन में पर्वतारोही अनिता कुंडू का नया रूप आया सामने, रोज 20 लाेगों के लिए बनाती हैं खाना
हरियाणा की मशहूर पर्वतारोही अनिता कुंडू का लॉकडाउन में नया रूप सामने आया है। वह रोज परिवार के लिए लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाती हैं।
हिसार, [चेतन सिंह]। दुनिया की छह सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने वाली पर्वतारोही अनिता कुंडू का लॉकडाउन में नया चेहरा व अंदाज देखने को मिल रहा है। वह अपने घर में सुबह-शाम परिवार के लिए खाना बनाती हैं। वह परिवार के 20 लोगों को लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर खिलाती हैं। चूल्हे पर खाना बनाना अनिता कुंडू का शौक है। इसलिए लॉकडाउन की अवधि में वह सुबह और शाम खाना बनाती हैं।
परिवार के करीब 20 सदस्यों का रोजाना बनाती हैं खाना
उकलाना के गांव फरीदपुर में रहने वाली अनिता के परिवार में मां, एक भाई, भाभी, तीन बहनें और सभी के एक-एक बच्चे हैं। तीनों बहनों की भी शादी हो चुकी है। इतने भरे पूरे परिवार को अनिता अकेली खुद खाना बनाकर खिलाती हैं। अनिता कुंडू जब भी सब्जी या दाल में छौंक लगाती हैं तो उसकी खुशबू आस-पड़ोस के घर तक जाती है। खाना बनाने के शौक और स्वादिष्ट खाने के लिए पूरा परिवार अनिता कुंडू के हाथ का बना खाना पसंद करता है।
लॉकडाउन में जिम बंद होने से देसी संसाधनों से खेत में करती हैं प्रैक्टिस
अनिता कुंडू को कढ़ी पसंद है और वह वेजिटेबल कढ़ी की शौकीन भी हैं। इसलिए अकसर वह वेजिटेबल कढ़ी बनाती हैं और इसमें देसी घी का तड़का लगाती हैं। जब भी तड़का लगता है तो आस-पड़ोस के लोग समझ जाते हैं कि आज अनिता ने अपनी पसंदीदा कढ़ी बनाई है।
खेत में कस्सी चलाकर करती हैं अभ्यास
अनिता हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर करनाल जिले में तैनात हैं। अनिता कुंडू लॉकडाउन में खेत में कस्सी चलाकर और घर पर योगाभ्यास व व्यायाम करके अपने आप को फिट रखती हैं। इसके अलावा खाली समय में किताबें पढ़ती हैं।
--------------
विश्व की कई चोटियों को पहले कर चुकी हैं फतह
अनीता कुंडू एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप व अंटार्कटिका की चोटियों को पहले ही फतह कर चुकी हैं। उत्तरी अमेरिका की देनाली चोटी को फतह करने में थोड़ी सी दूरी से बर्फीले तूफान की वजह से रह गई थीं। उन्होंने चार बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई भी की है, जिसमें से तीन बार इस पर जीत हासिल की है।
नेपाल और चीन दोनों ही रास्तों से एवरेस्ट को फतह करने वाली वह भारत की पहली बेटी हैं। एवरेस्ट के समान ही माउंट मनासलू पर भी इसी वर्ष सितंबर में उन्होंने जीत हासिल की है। अब उन्होंने छठे महाद्वीप दक्षिणी अमेरिका की लगभग सात हजार मीटर ऊंची चोटी अकोंकागोआ को फतह करके नया रिकार्ड बनाया था।
यह भी पढ़ें: अमृतसर में दो आतंकी गिरफ्तार, हिजबुल कमांडर नाइकू के करीबी हलाल अहमद के साथी, NIA के हवाले
यह भी पढ़ें: जल्द साकार होगा 41 साल पुराना सपना और निकलेगी पाकिस्तान की हेकड़ी
यह भी पढ़ें: इस्तीफा देने वाली IAS अफसर रानी नागर 14 दिन के एकांतवास में, हरियाणा में सियासी घमासान
यह भी पढ़ें: पांच साल की टिकटॉक स्टार नूरप्रीत संग CM कैप्टन अमरिंदर का खास अंदाज, देखें अनूठा वीडियो
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें