Move to Jagran APP

हिसार शहर में 219 कॉलोनियों में से 75 से अधिक अवैध, चल रहा बड़ा खेल

शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा (यूएलबी) को प्रॉपर्टियों के संबंध में रिपोर्ट भेजने के लिए एकजुट किए गए डाटा में सामने आया कि वर्तमान में हिसार में 76 कॉलोनी अवैध है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 01:35 PM (IST)
हिसार शहर में 219 कॉलोनियों में से 75 से अधिक अवैध, चल रहा बड़ा खेल
हिसार शहर में 219 कॉलोनियों में से 75 से अधिक अवैध, चल रहा बड़ा खेल

हिसार, जेएनएन। प्रदेश में रजिस्ट्री में भ्रष्टाचार मामले में जांच जारी है। भविष्य में रजिस्ट्रियों में भ्रष्टाचार न हो इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से नगर निगम हिसार से मांगी गई रिपोर्ट में कई अहम जानकारी उजागर हुई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा (यूएलबी) को प्रॉपर्टियों के संबंध में रिपोर्ट भेजने के लिए एकजुट किए गए डाटा में सामने आया कि वर्तमान में हिसार में 76 कॉलोनी अवैध है। यदि सरकार ने इन अवैध कॉलोनियों पर संज्ञान लिया तो इन कॉलोनियों के निवासियों की भविष्य में मुश्किलें बढ़ सकती है। अवैध कॉलोनियों के नाम पर कॉलोनाइजर मोटा माल कूट रहे हैं।

loksabha election banner

शहर में 219 कॉलोनी, 76 अवैध

सरकार की ओर से निगम स्टाफ से वैध और अवैध कालोनी के संबंध में विभिन्न प्वाइंटों पर जानकारी मांगी गई। यूएलबी की रिपोर्ट भेजने के लिए डाटा जुटाया तो पता चला कि शहर में छोटी बड़ी 219 कॉलोनी है। जिनमें से अलग अलग समय पर वैध की गई कॉलोनियों की संख्या 123 है, करीब 20 कॉलोनी टीपी स्कीम व सरकारी कॉलोनी है। शेष 75 से अधिक कॉलोनी अवैध है। हालांकि अभी निगम ने डाटा सार्वजनिक नहीं किया है। सूत्रों की माने तो अवैध कॉलोनियों की संख्या ओर अधिक बढ़ सकती है। जिसमें सबसे ज्यादा आजाद नगर, कैमरी रोड व सातरोड रोड और मिलगेट की तरफ अवैध कॉलानी है। समय के साथ इन अवैध कॉलोनियों में अवैध निर्माण होते रहे। अफसरों की माने तो वर्तमान में इन अवैध कॉलोनियों में से अधिकांश में 50 फीसद से अधिक घर या कमर्शियल बिल्डिंगें बन चुकी है। ऐसे में अब आगामी समय में इनमें से कई कॉलोनी वैध करने की कागजी औपचारिकताएं शुरु होने वाली है। जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों से लोगों ने आग्रह करना भी शुरू कर दिया है। जनप्रतिनिधि अब इन कॉलोनी को वैध बनवाने के लिए विचार विमर्श में लगे हुए है।

कब कब हुई अवैध कॉलोनी वैध

साल 1997         :        22

साल 2004        :        32

साल 2014         :        53

साल 2016         :        16

ये भी जानें : पुराने रिकार्ड के अनुसार नगर निगम की सीमा 92.78 स्क्वेयर वर्ग किलेामीटर है। नगर निगम की सीमा में टीपी स्कीम व सरकारी कॉलोनी भी है। जिसमें मॉडल टाउन, शांति नगर, जगजीवन नगर सहित शहर की करीब 20 कॉलोनियां शामिल है।

----यूएलबी ने कॉलोनियों के संबंध में डाटा मांगा था। भवन निरीक्षकों ने वैध और अवैध कॉलोनियों के संबंध में डाटा भेज दिया है।

- अशोक गर्ग, कमिश्नर नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.