Move to Jagran APP

शहर से जल्द पकड़े जाएंगे बंदर, निगम अधिकारियों से मिला ठेकेदार

बंदर पकडऩे का कार्य शुरू करने के लिए ठेकेदार ने निगम तहबाजारी टीम इंचार्ज से मुलाकात की और जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 02:32 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 02:32 PM (IST)
शहर से जल्द पकड़े जाएंगे बंदर, निगम अधिकारियों से मिला ठेकेदार
शहर से जल्द पकड़े जाएंगे बंदर, निगम अधिकारियों से मिला ठेकेदार

जेएनएन, हिसार : शहर में बंदरों का आतंक बरकरार है। जनता को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने बंदर पकडऩे वाले ठेकेदार को बुलाया है। ठेकेदार ने निगम के आग्रह पर बंदर पकडऩे का कार्य शुरू करने के लिए शहर में पिंजरे लगाने शुरू कर दिए है। बंदर पकडऩे का कार्य शुरू करने के लिए ठेकेदार ने निगम तहबाजारी टीम इंचार्ज से मुलाकात की और जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

पूर्व में ठेकेदार ने बंदर पकडऩे के लिए अभियान शुरू किया गया था, लेकिन दिवाली के पास लेबर घर चली गई थी। उसके बाद ठेकेदार और निगम प्रशासन के बीच पूर्व में बंदर पकडऩे की पेमेंट के मुद्दे पर अभियान बीच में थम गया था। ठेकेदार पूर्व में पकड़े गए बंदरों की पेमेंट पाने की मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद मामला कमिश्नर जेके अभीर के पास पहुंचा। उन्होंने जनता की समस्या को देखते हुए उसके स्टाफ को ठेकेदार की पेमेंट जारी करने के आदेश दिए। पेमेंट दिए जाने के मामले पर सहमति के बाद ठेकेदार ने शहर में बंदर पकड़ो अभियान फिर से शुरू करने का आश्वासन देते हुए टीम को हिसार बुलाया है।

1600 पकड़े जाएंगे बंदर

नगर निगम ने इस बार 1600 बंदर पकडऩे का टारगेट रखा हुआ है। पूर्व में बंदर पकडऩे का कार्य शुरू होने के बाद निगम टीम ने वन विभाग से करीब 2 हजार और बंदर पकडऩे की अनुमति मांगी थी। ऐसे में अब शहर से करीब 1600 बंदर पकडऩे की लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसी कड़ी में अब ठेकेदार को बंदर पकडऩे का कार्य शुरू करने के लिए कहा गया है।

शहर में बंदर पकड़े जाएंगे। इसके बारे में स्टाफ को ठेकेदार से बातचीत का बंदर पकड़वाने के बारे में कहा है।

- जेके अभीर, कमिश्नर, नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.