Move to Jagran APP

अतीत के आइने से: 2014 लोकसभा चुनाव में जीटी रोड पर पांच बार आए थे मोदी, एक बार राहुल

पिछले लोकसभा चुनाव में जीटी रोड बेल्ट पर रहा फोकस स्टार प्रचारकों के आने-जाने में खर्च हुए लाखों रुपये। सिरसा में अशोक तंवर का प्रचार करने राहुल गांधी आए थे।

By manoj kumarEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 12:01 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 06:09 PM (IST)
अतीत के आइने से: 2014 लोकसभा चुनाव में जीटी रोड पर पांच बार आए थे मोदी, एक बार राहुल
अतीत के आइने से: 2014 लोकसभा चुनाव में जीटी रोड पर पांच बार आए थे मोदी, एक बार राहुल

हिसार [अमित धवन] पिछले चुनाव में दिग्गज नेताओं का फोकस जीटी रोड बेल्ट पर रहा। इस एरिया में चुनावी रैलियों के लिए आवाजाही पर नेताओं ने लाखों रुपये बहाए। हर प्रत्याशी ने अपने स्टारक प्रचारक के रूप में पहुंचे बड़े नेताओं पर खुल कर लाखों रुपये खर्च किए थे।

loksabha election banner

बागड़ क्षेत्र नेताओं की दूसरी पसंद बना रहा। दिल्ली से चंडीगढ़ के रूट पर तो सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने दौरे किए लेकिन राहुल गांधी और केजरीवाल के दौरों को छोड़ दें तो अधिकतर केंद्रीय नेता इस बेल्ट से दूर रहे लेकिन इस बार भी हॉट सीट बनने और हिसार, सिरसा और रोहतक में सभी पार्टियां जोर लगाएंगी। ऐसे में इस बार इन सीटों पर बड़े नेताओं का फोकस रहने का अनुमान है।

पांच बार पहुंचे थे मोदी

लोकसभा चुनाव 2014 में नरेंद्र मोदी जीटी रोड बेल्ट पर पांच बार आए। अंबाला सीट पर रतन लाल कटारिया के लिए मोदी एक बार, कुरुक्षेत्र सीट पर राजकुमार सैनी के लिए एक बार, करनाल सीट पर अश्विनी चोपड़ा के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे। इसी प्रकार सोनीपत सीट पर रमेश चंद्र के लिए गोहाना और गुरुग्राम सीट पर इंद्रजीत ङ्क्षसह के लिए एक बार वह प्रचार के लिए पहुंचे थे। मोदी के कार्यक्रम पर इन सभी सीटों के प्रत्याशियों ने 18 लाख 43 हजार 229 रुपये खर्च किए थे।

इसी प्रकार आप के नेता अरङ्क्षवद केजरीवाल अंबाला सीट पर सुरेंद्र पाल ङ्क्षसह और कुरुक्षेत्र सीट के बलङ्क्षवद्र कौर के लिए पहुंचे थे। दोनों ने उन पर 82 हजार 890 रुपये खर्च किए थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में एक जगह दौरा किया था। उनकी तरफ से सिरसा सीट पर अशोक तंवर के चुनावी क्षेत्र में 89 हजार 80 रुपये खर्च हुए थे।

किस प्रत्याशी ने स्टार प्रचारक पर खर्च किए कितने रुपये

हिसार

पार्टी    प्रत्याशी                             खर्च

इनेलो    दुष्यंत चौटाला            01,45, 483 रुपये

कांग्रेस    प्रो. संपत सिंह            67,427 रुपये

आप    युद्धवीर सिंह ख्यालिया    46,700 रुपये

हजकां    कुलदीप बिश्नोई           शून्य

सिरसा

पार्टी    प्रत्याशी                             खर्च

कांग्रेस    अशोक तंवर                 89 हजार 080 रुपये

इनेलो    चरण जीत सिंह रोडी       एक लाख 29 हजार 250 रुपये

हजकां    सुशील इंदौरा                  शून्य

भिवानी :

पार्टी    प्रत्याशी                        खर्च

भाजपा    धर्मबीर सिंह     01, 37,000

कांग्रेस    श्रुति चौधरी        शून्य

अंबाला

पार्टी    प्रत्याशी                          खर्च

भाजपा    रतन लाल कटारिया        04, 06,469 रुपये

कांग्रेस    राज कुमार वाल्मीकि      10, 41, 355

आप    सुरेंद्र पाल सिंह       37 हजार 450 रुपये

इनेलो    कुसुम शेरवाल        दस हजार रुपये

कुरुक्षेत्र

पार्टी    प्रत्याशी                      खर्च

इनेलो    बलबीर सिंह सैनी        6 लाख 35 हजार 700 रुपये

भाजपा    राज कुमार सैनी        पांच लाख 61 हजार 931 रुपये

आप    बलविंद्र कौर                45 हजार 440 रुपये

कांग्रेस    नवीन जिंदल         दो लाख 29 हजार 500 रुपये

करनाल

पार्टी    प्रत्याशी                       खर्च

इनेलो    जसविंद्र सिंह              9 लाख 77 हजार 904 रुपये

भाजपा    अश्वनी चौपड़ा            दो लाख 32 हजार 751 रुपये

कांग्रेस    अरविंद कुमार शर्मा        शून्य

सोनीपत

पार्टी    प्रत्याशी                                  खर्च

कांग्रेस    जगबीर सिंह मलिक          15 लाख एक हजार 16 रुपये

भाजपा    रमेश चंद्र                        पांच लाख 76 हजार 532 रुपये

इनेलो    पदम सिंह                        छह लाख 83 हजार रुपये

गुरुग्राम

पार्टी    प्रत्याशी                           खर्च

इनेलो    जाकिर हुसैन               तीन लाख 85 हजार 230 रुपये

भाजपा    इंद्रजीत सिंह          8 लाख 25 हजार 386 रुपये

फरीदाबाद

पार्टी    प्रत्याशी                           खर्च

भाजपा    कृष्ण पाल                    8 लाख 75 हजार 564 रुपये

कांग्रेस    अवतार सिंह भडाना        शून्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.