Move to Jagran APP

हरियाणवी गानों की मॉडल बोली- डायरेक्टर ने होटल में किया दुष्कर्म

आरोप है कि डायरेक्टर विक्की ने उसे शादी का झांसा दिया और फतेहाबाद शहर स्थित कोठी में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब शादी करने के लिए कहा तो उसने करने से मना कर दिया

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 02:55 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 02:55 PM (IST)
हरियाणवी गानों की मॉडल बोली- डायरेक्टर ने होटल में किया दुष्कर्म
हरियाणवी गानों की मॉडल बोली- डायरेक्टर ने होटल में किया दुष्कर्म

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद शहर में गाने की शूटिंग करने आई पंजाब के जालंधर शहर की मॉडल के साथ डायरेक्टर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित कैथल के गुहला चीका का रहने वाला है। यह मामला युवती ने पहले कैथल में दर्ज करवाया था। वहां से इस मामले का फतेहाबाद के महिला थाना में ट्रांसफर्मर कर दिया है।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के जालंधर शहर की रहने वाली एक युवती गानों में मॉडलिंग करती है। उसकी जान पहचान कैथल गानों की एलबम बनाने वाले विक्की से हुई। पिछले दिनों फतेहाबाद शहर में गाने की शूटिंग की गई थी। युवती का आरोप है कि डायरेक्टर विक्की ने उसे शादी का झांसा दिया और फतेहाबाद शहर स्थित कोठी में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब शादी करने के लिए कहा तो उसने करने से मना कर दिया है। युवती ने अब इस मामले की शिकायत महिला थाना को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज

हिसार : जिले में एक महिला से उसके ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए मारपीट की और उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने अब महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला की शादी 2018 में हुई थी। उसके बाद से ही उससे मारपीट की जा रही थी। वहीं परिवार के लोगों ने उससे छेड़छाड़ की। अब महिला ने मामला दर्ज करवाया है।

महिला के हत्यारों का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

रोहतक : मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला निवासी और हाल में देव कालोनी निवासी एक महिला की हत्या के मामले में 36 घंटे का समय बीतने के बाद भी जीआरपी के हाथ खाली हैं। हालांकि जीआरपी की टीम जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि बुधवार को आसपास के जिलों में टीम ने छापेमारी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

मंगलवार तड़के चिन्योट कालोनी के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा मिला था। महिला के सिर में तेज धार हथियार से वार करते हुए हत्या की गई थी। मौके पर पहुंचकर जीआरपी ने जांच पड़ताल की तो पाया कि महिला सोमवार दोपहर को गांव बोहर निवासी प्रवीन के साथ घर से चप्पल लाने के लिए बाजार गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी थी। मंगलवार को महिला का शव ट्रैक पर पड़ा मिलने के बाद मृतका के बेटे ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ जीआरपी को शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए जीआरपी ने मृतका की कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की है। वहीं बुधवार को कई क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए आसपास के गांवों व जिलों में आरोपितों की तलाश केलिए छापेमारी की। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तार की लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.