Move to Jagran APP

सात महीने बाद घर लौटी किशोरी, बोली- युवक और उसके पिता ने किया दुष्‍कर्म

किशोरी ने बताया कि एक युवक उसे डरा धमकाकर साथ ले गया था। बाद में उसे जिला बठिंडा के गांव कल्याणसुखा ले गया। वहां अपने पिता के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया।

By manoj kumarEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 06:47 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 11:14 AM (IST)
सात महीने बाद घर लौटी किशोरी, बोली- युवक और उसके पिता ने किया दुष्‍कर्म
सात महीने बाद घर लौटी किशोरी, बोली- युवक और उसके पिता ने किया दुष्‍कर्म

सिरसा/डबवाली, जेएनएन। सात महीने से लापता हुई जिस किशोरी को पुलिस ढूंढने के लिए खाक छान रही थी। वह खुद ही घर लौट आई। मामले में नया मोड़ आ गया है। किशोरी ने बताया कि एक युवक उसे डरा धमकाकर साथ ले गया था। बाद में उसे जिला बठिंडा के गांव कल्याणसुखा ले गया। वहां अपने पिता के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

वह जैसे-तैसे वापस घर पहुंची। सात माह में हुए अत्याचार को परिजनों के आगे बयां किया। पुलिस के अनुसार नाबालिगा को लेकर उसकी मां थाना पहुंची। उसकी मेडिकल जांच करवाई गई। जिसके बाद आरोपित इंद्र तथा उसके पिता कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश में पंजाब में छापामारी जारी है।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार तथा जांच अधिकारी एसआइ सुनीता ने बताया कि जनवरी 2019 में नाबालिगा के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। सात माह बाद घर लौटी लड़की ने बताया है कि उसे गांव कल्याणसुखा ले जाने के बाद आरोपित सब्जी की खेती करने लगे। बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.