जान से मारने की धमकी दे युवती से करता रहा दुष्कर्म, तंग हो थाने पहुंची पीडि़ता
पीडि़ता ने बताया कि आरोपित द्वारा बार-बार धमकी देकर दुुष्कर्म किए जाने से परेशान होकर उसने परिजनों को आप बीती सुनाई। परिजनों ने पीडि़ता के साथ महिला थाना पहुंच कर शिकायत दी।
हांसी/हिसार, जेएनएन। शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब जिले में कोई दुष्कर्म का मामला सामने न आए। हिसार में एक और नया दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। हांसी उपमंडल के एक गांव में घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित विनोद ढिल्लों के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व विनोद उसे घर में अकेली देख जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीडि़ता ने बताया कि उसके बाद भी विनोद उसे डरा धमका कर कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता ने बताया कि आरोपित द्वारा बार-बार धमकी देकर दुुष्कर्म किए जाने से परेशान होकर उसने परिजनों को आप बीती सुनाई।
परिजनों ने पीडि़ता के साथ महिला थाना पहुंच कर शिकायत दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आरोपित विनोद के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप